27 हजार रुपये सस्ता हुआ Apple का ये iPhone, बिक्री में आई तेजी
पुरानी मॉडल्स की बात करें, तो आईफोन एक्सआर का प्राइस रिवीजन सबसे खास है।
10 सितंबर को हुए अपने सालाना इवेंट में ऐप्पल ने 3 नये फोन लांच किये हैं, जिसके बाद पुराने फोन की कीमत में कमी देखने को मिली है, कंपनी ने इस इवेंट में आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स लांच किया है, दरअसल आईफोन 11 पिछले साल लांच हुए आईफोन एक्स आर का सक्सेसर है, जबकि आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स स्मार्टफोन आई फोन एक्स एस मैक्स का सक्सेसर है, नई फोन सीरीज लांच होने के साथ ही ऐप्पल आईफोन पुराने मॉडल्स की कीमतों का रिवीजन करता रहता है।सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
पुरानी मॉडल्स की बात करें, तो आईफोन एक्सआर का प्राइस रिवीजन सबसे खास है,
प्राइस रिवीजन के बाद आईफोन एक्सआर का 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट पहले के मुकाबले 27 हजार रुपये कम पर लिस्टेड हुआ है, आईएचएस मार्केट की रिपोर्ट के अनुसार आईफोन एक्सआर इस साल की पहली छमाही में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्ट फोन रहा है।
27 हजार कम हुई कीमत
आईफोन एक्सआर का बेस वेरिएंट (64 जीबी स्टोरेज वाला) अब 49,990 रुपये में लिस्टेड हुआ है, नये आई फोन के लांच होने से पहले इस मोबाइल की कीमत ऐप्पल वेबसाउट पर 76,900 रुपये लिस्टेड था,
यानी नये फोन लांच होने के बाद इसकी कीमतों में करीब 27 हजार रुपये की कटौती की गई है।
128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 54,900 रुपये
वहीं आईफोन एक्सआर के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट के प्राइस की बात करें, तो ये घटकर 54,900 रुपये हो गई है, हालांकि ऐप्पल की वेबसाइट पर 256 जीबी वेरियंट की नई कीमत का कोई जिक्र नहीं है,
इस साल अप्रैल में ऐप्पल ने गैर आधिकारिक रुप से भारत में आईफोन एक्सआर की कीमतें घटा दी थीं, हालांकि खबर लिखे जाने तक अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमतें अपडेट नहीं हुई है।


