विराट कोहली से छीन सकती है कप्तानी, टीम में करते हैं मनमानी, कोच ने दिया ऐसा जवाब

टीम के मुख्य कोच साइमन कैटिच से पूछा गया, कि आरसीबी पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ तक में जगह नहीं बना सकती है, तो क्या विराट कोहली की जगह किसी और को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ना सिर्फ बल्ले से धूम मचा रहे हैं, बल्कि बतौर कप्तान भी नये-नये कीर्तिमान रच रहे हैं, हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन गये हैं, टीम इंडिया के साथ आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी कर रहे विराट की राह उतनी आसान नहीं रही है, विराट की टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है, पिछले सीजन में तो टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही है।

टीम स्टाफ में बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है,
जबकि न्यूजीलैंड के कोच रह चुके माइक हेसन को डायरेक्टर बनाया गया है, बंगलुरु में कैटिच और हेसन ने टीम से जुड़े सवालों पर प्रेस कांफ्रेंस में जबाव दिया, दोनों ने उम्मीद जताई की विराट की कप्तानी में आरसीबी 2020 में खिताब जीतेगी।

गलतियों से सबक
टीम के मुख्य कोच साइमन कैटिच से पूछा गया, कि आरसीबी पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ तक में जगह नहीं बना सकती है, तो क्या विराट कोहली की जगह किसी और को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है,
इस पर कैटिच ने कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। वहीं टीम के डायरेक्टर माइक हेसन ने कहा कि उम्मीद है कि विराट ने पिछली गलतियों से सबक लिया होगा, उनकी कप्तानी को लेकर कोई संदेह नहीं है।

विराट फैसले खुद लेते हैं
कैटिच से पूछा गया कि मैदान के बाहर ये धारणा है कि विराट कोहली टीम के सभी फैसले अकेले लेते हैं, इस पर उन्होने कहा कि हम इस तरह की धारणा को लेकर नहीं चल रहे हैं,
विराट चीजों पर नियंत्रण करते हैं, जितनी मेरी उनसे बात हुई है, वो टीम को आगे बढाने के लिये एक रास्ते पर चलने के लिये सहमत हैं, किसी बात को लेकर अलग राय हो सकती है, लेकिन यहां बात टीम के लिए क्या सही है, इस बात में भी कोई संदेह नहीं है, कि विराट ही टीम के कप्तान हैं।