आजम खान का बचाव कर रहे थे मुलायम, जया प्रदा ने पूछ लिया ऐसा सवाल, हो रही खूब चर्चा
पूर्व सांसद जया प्रदा ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें पूर्व सीएम ने आजम खान के भीख मांगकर यूनिवर्सिटी बनाये जाने की बात कही थी।
आजम खान का समर्थन करने पर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद जया प्रदा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर जमकर निशाना साधा है, उन्होने कहा कि आजम खान ये समझते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई उनकी वजह से हो रही है, लेकिन सच ये है कि उन्होने जो बोया है, वैसा ही काट रहे हैं, पूर्व एक्ट्रेस ने कहा कि सपा सांसद ने जो गलतियां की है, उसकी ही उन्हें सजा मिल रही है।मुलायम पर निशाना
पूर्व सांसद जया प्रदा ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें पूर्व सीएम ने आजम खान के भीख मांगकर यूनिवर्सिटी बनाये जाने की बात कही थी,
जया प्रदा ने कहा कि भीख मांगकर छोटे-छोटे कमरे बनाये जा सकते हैं, जौहर यूनिवर्सिटी तो हजारों हेक्टेयर में है।
मुलायम ने किया था बचाव
आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रामपुर सांसद आजम खान का बचाव किया था, लंबे अरसे के बाद उन्होने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था
कि आजम खान ने बहुत मेहनत से जौहर यूनिवर्सिटी बनाई है, उन्होने भीख मांगकर, देश-विदेश से चंदा लेकर और अपनी सारी पूंजी लगाकर यूनिवर्सिटी बनाई है, लेकिन सिर्फ दो बीघे जमीन के लिये उन पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बकरी चोरी का भी केस
आपको बता दें कि आजम खान के खिलाफ अब तक 82 मामले दर्ज हो चुके हैं, हाल ही में उनके खिलाफ बकरी चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था,
सपा सांसद पर जमीन कब्जाने, पैसे छीनने समेत कई मामले दर्ज हैं, हाल ही में उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।


