घर से 10 लाख लेकर प्रेमी संग भागी लड़की, पुलिस ने पकड़ा, तो बताई ऐसी बात, हर कोई दंग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को लड़की ने अपने घर से 10 लाख रुपये चुराये और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मुंबई की एक 19 वर्षीय लड़की को कांदिवली स्थित अपने घर से दस लाख रुपये कथित रुप से चुराने और लड़के के साथ भागने के लिये गिरफ्तार किया गया है, ये जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी, पुलिस वाले ने बताया कि लड़की की पहचान राधा गुप्ता के तौर पर हुई है, जबकि उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड की पहचान आमिर नौशाद खान के तौर पर की गई है, आमिर गोवंडी का रहने वाला है, दोनों कलीना में छुपे हुए थे, जहां से गिरफ्तार किया गया है।

पैसे चुराकर प्रेमी संग फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को लड़की ने अपने घर से 10 लाख रुपये चुराये और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जब उसके घर वालों को चोरी के बारे में पता चला,
तो उन्होने तुरंत कांदिवली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन सर्विंलांस में डालकर उन्हें पकड़ लिया।

सात लाख बरामद
मामले में आगे बोलते हुए पुलिस वाले ने बताया कि लड़की के पास से 7 लाख रुपये कैश बरामद किये गये हैं, पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़के ने उन्हें बताया कि
वो आमिर नौशाद को व्यापार शुरु करने के लिये मदद करना चाहती थी, इसलिये घर से पैसे चुरायी थी, दोनों यूपी के आजमगढ में एक विवाह समारोह में मिले थे।

पुलिस हिरासत में 
कांदिवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पोंडकुले ने मामले में बताया कि राधा गुप्ता और उसके प्रेमी आमिर नौशाद खान को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया,
जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।