इतने लड़कों को डेट कर चुकी हैं कृति सैनॉन, बहन ने सबके सामने खोल दिये राज

एक्ट्रेस कृति सैनॉन ने कहा कि मुझे वफादार लोग बेहद पसंद हैं, लेकिन आजकल ऐसे कम ही मिलते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनॉन और उनकी बहन नुपुर ने साथ मिलकर एक इंटरव्यू दिया है, इस इंटरव्यू में दोनों ने एक-दूसरे के बारे में काफी खुलासे किये हैं, नुपुर ने कृति की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ रिलेशनशिप को लेकर भी कई ऐसी बातें बताई है, जो अब तक छिपी हुई थी, नुपुर ने कहा कि कृति ने अब तक दो लोगों को डेट किया है, उनका सबसे लंबा रिलेशनशिप ढाई साल का रहा है, कृति ने कहा कि वो बेहद रोमांटिक हैं, उन्हें चिट्ठियां बेहद पसंद है, लेकिन 70-80 के दशक जैसी नहीं।

पसंद का लड़का 
अपनी पसंद के लड़के के बारे में पूछे जाने पर उन्होने पिंकविला से कहा कि मैं केमेस्ट्री पर ज्यादा ध्यान देती हूं, मेरी कोई चेकलिस्ट नहीं है, तभी कृति की बात बीच में काटते हुए नुपुर कहती हैं,
कि कृति को  लड़के का अप्रूवल तो लेना होगा, इस पर कृति कहती हैं, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है, मैं ऐसा नहीं करुंगी, कि पहले 10 लोगों से अप्रूवल लूं, फिर फैसला करुं कि मुझे इस शख्स के साथ रहना है या नहीं।

वफादार लोग पसंद
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे वफादार लोग बेहद पसंद हैं, लेकिन आजकल ऐसे कम ही मिलते हैं, कृति ने कहा कि ये कहना बेहद दुखद है कि आज की जनरेशन में वफादारी ज्यादा देखने को नहीं मिलती है,
मैं कभी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की कभी दोस्त नहीं रही, मैंने ऐसा कभी नहीं किया, अगर आपका ब्रेकअप दोनों की सहमति से हुआ, तो आप दोस्त रह भी सकते हैं।

बॉलीवुड में एंट्री
मालूम हो कि कृति की छोटी बहन नुपुर जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली है, चर्चा है कि उन्होने कई कोर्सेज में एडमिशन ले लिया है, एक रिपोर्ट के अनुसार नुपुर में एक्टिंग को लेकर खास जुनुन है,
वहीं उनकी हॉबी सिंगिग है, लेकिन अपनी किस्मत वो एक्टिंग में आजमाना चाहती हैं।