हाउडी मोदी पर कुमार विश्वास ने कही बड़ी बात, मोदी की तारीफ में पढे कसीदे, वीडियो
कुमार ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर भी तंज कसा, उन्होने कहा कि बड़े सेठ जी (ट्रंप) को समझ आ चुका है कि कौन क्रेडिट है और कौन डेबिट।
रॉकस्टार कवि कुमार विश्वास इन दिनों लंदन में हैं, वहां उन्होने अपने अपने राम नाम से एक कार्यक्रम किया, इसके साथ ही अपनी नई किताब को विमोचन भी किया, कुमार विश्वास इन दिनों राजनीति से भले दूर हों, लेकिन अपनी राजनीतिक टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं, लंदन में उन्होने एक निजी न्यूज चैनल के संवाददाता से बात की और हाउडी मोदी से लेकर ऑर्टिकल 370 पर खुलकर अपने विचार रखे।हाउडी मोदी की तारीफ
कुमार विश्वास से रिपोर्टर ने हाउडी मोदी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होने कहा कि घर में हम कितना भी लड़े, लेकिन नरेन्द्र मोदी अमेरिका में हमारे देश के पीएम हैं,
उन्होने शानदार कार्यक्रम किया, उन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ हमारा भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
इमरान पर तंज
कुमार ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर भी तंज कसा, उन्होने कहा कि बड़े सेठ जी (ट्रंप) को समझ आ चुका है कि कौन क्रेडिट है और कौन डेबिट,
वो हमारे देश के बेटे-बेटियों की प्रतिभा और क्षमता देख चुके हैं, तभी तो हमारे पीएम का इतना सम्मान कर रहे हैं।
अनुच्छेद 370
कुमार विश्वास अनुच्छेद 370 हटाये जाने के पहले दिन से ही सरकार की तारीफ कर रहे हैं, एक बार फिर उन्होने सरकार के फैसले की तारीफ की और कहा कि
अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी, थोड़ा समय तो लगेगा। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।
प्रख्यात कवि कुमार विश्वास इन दिनों लंदन में हैं। यहाँ उन्होंने 'अपने अपने राम' करके कार्यक्रम किया और अपनी नयी किताब का मंचन भी किया। आजतक संवाददाता @loveenatandon के साथ उन्होंने #HowdyModi पर अपने विचार साझा किये। #ReporterDiaryhttps://t.co/mf6keLEwEb pic.twitter.com/I8RRVzT6sw— आज तक (@aajtak) September 23, 2019


