ममता बनर्जी ने मोदी से मिलने का मांगा वक्त, कुछ दिन पहले कही थी नहीं मानती अपना पीएम
बीते दिनों ममता बनर्जी और मोदी सरकार के रिश्तों में लगातार तनाव का माहौल बना रहा है, लोकसभा चुनाव के दौरान तल्खियां और बढ गई।
पिछले कुछ समय से बीजेपी और टीएमसी के बीच चल रही तनातनी की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिये समय मांगा है, बताया जा रहा है कि ममता दीदी मंगलवार 17 सितंबर को दिल्ली आ सकती है, हालांकि उनके आने का मकसद क्या होगा, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, मंगलवार को ही पीएम मोदी का जन्मदिन भी है।मोदी की मीटिंग में शामिल नहीं हुई थी
आपको बता दें कि बीते दिनों ममता बनर्जी और मोदी सरकार के रिश्तों में लगातार तनाव का माहौल बना रहा है, लोकसभा चुनाव के दौरान तल्खियां और बढ गई,
क्योंकि दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, हाल ही में टीएमसी सुप्रीमो ने असम एनआरसी को लेकर भी बीजेपी का विरोध किया था, इसके अलावा उन्होने माओवाद-नक्सलवाद प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ पीएम की बैठक में भी शिरकत नहीं की थी, इससे पहले मोदी सरकार-2 के शपथ ग्रहण समारोह से भी किनारा कर लिया था।
मोदी को नहीं मानती अपना पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने तो ये तक कह दिया था, कि मोदी को प्रधानमंत्री मानती ही नहीं,
इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी-शाह और ममता बनर्जी में भाषायी तल्खी चरम पर देखने को मिली, ऐसे में अब ममता बनर्जी का ये कदम सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
सियासी जंग चरम पर
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीतकर टीएमसी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है, इसके बाद से ही बीजेपी नेता लगातार पश्चिम बंगाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं,
हाल के दिनों में कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की है, बंगाल में बीजेपी का दबदबा बढता जा रहा है, इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खूब खबरें आती रहती है।


