पीएम मोदी की पत्नी की वजह से ममता बनर्जी ने छोड़ दी फ्लाइट, आमना-सामना होने पर ऐसा रहा रिएक्शन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के लिये दिल्ली आ रही थी, दोनों के बीच राज्य को फंड समेत कई मुद्दों पर बातचीत होनी थी।
बीते कुछ दिनों से टीएमसी और बीजेपी के बीच तल्खी जगजाहिर है, दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है, लेकिन मंगलवार 17 सितंबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर एक अजब संयोग देखने को मिला, दरअसल पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन और ममता बनर्जी की मुलाकात हो गई, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिये ममता बनर्जी दिल्ली आ रही थी, तभी एयरपोर्ट पर जसोदाबेन से उनका सामना हो गया, पीएम की पत्नी को देखते ही ममता बनर्जी दौड़ पड़ी, उन्होने उनसे बात करने के चक्कर में अपनी फ्लाइट छोड़ दी, दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया।झारखंड से लौट रही थी जसोदाबेन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन झारखंड के धनबाद से दो दिवसीय दौरे के बाद वापस लौट रही थी, सीएम ममता बनर्जी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि ये संयोगवश हुआ,
अचानक हुई मुलाकात में टीएमसी सुप्रीमो ने पीएम की पत्नी का हालचाल पूछा और उन्हें उपहार में एक साड़ी दी।
पीएम से मिलने आ रही थी दिल्ली
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के लिये दिल्ली आ रही थी, दोनों के बीच राज्य को फंड समेत कई मुद्दों पर बातचीत होनी थी,
लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी कई बार खुलकर मोदी के खिलाफ बयान दे चुकी हैं, एक बार तो उन्होने ये भी कहा था कि नरेन्द्र मोदी को मैं अपना प्रधानमंत्री नहीं मानती।
जन्मदिन पर बधाई
मालूम हो कि बीते दिन 17 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी होता है, इस खास मौके पर टीएमसी सुप्रीमो ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा,
बर्थडे ग्रीटिंग्स टू प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र मोदी जी, इसके बाद पीएम ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए जबाव में लिखा, थैंक यू सो मच ममता दीदी।
मोदी को देती थी कुर्ता
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले नरेन्द्र मोदी ने खुलासा करते हुए कहा था कि ममता दीदी पहले उन्हें उपहार में कुर्ता भेजती थी,
हालांकि पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच तल्खी काफी बढ गई थी, लोकसभा चुनाव के दौरान तो दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किये थे।



