यूपी पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, अविवाहित युवकों को ऐसे बनाते थे शिकार
एसएसपी शलभ माथुर ने जानकारी दी कि यही गिरोह मथुरा में किसी की शादी कराने के लिये मथुरा आ रहा था, तभी पुलिस के मुखबिर ने उन्हें सूचना दी।
यूपी की मथुरा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अविवाहित युवाओं के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें अपना शिकार बनाती थी, पुलिस ने इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल है, पुलिस के मुताबिक एक युवक को झांसे में लेकर इस गिरोह ने ढाई लाख रुपये हड़प लिये थे, गिरोह की युवती से युवक की मंदिर में शादी कराई थी, फिर शादी के दसवें दिन नई नवेली दुल्हन भाग गई।जून में शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौंख गांव निवासी हरेश की एक रिश्तेदार की शादी के लिये इस गिरोह ने लड़की दिखाई,
सब कुछ तय हो जाने के बाद खुशी राणा नाम की लड़की के साथ युवक की शादी 22 जून 2019 को कस्बे के ही सीताराम मंदिर में करा दी गई। फिर बताया गया कि शादी कराने के बदले में लड़की पक्ष के लोगों ने ढाई लाख रुपये नकद लिये, लेकिन शादी के दस दिनों के बाद ही दुल्हन सारी ज्वेलरी और पैसे लेकर फरार हो गई, जिसके बाद घर वालों ने मर्गोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
मुखबिर ने दी सूचना
एसएसपी शलभ माथुर ने जानकारी दी कि यही गिरोह मथुरा में किसी की शादी कराने के लिये मथुरा आ रहा था, तभी पुलिस के मुखबिर ने उन्हें सूचना दी,
जिसके बाद मोर्गरा थाना पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
संगठित तरीके से काम
बताया जा रहा है कि ये गिरोह संगठित तरीके से काम करता था, पहले ऐसे युवकों की तलाश की जाती थी, जिनकी शादी नहीं हो पा रही हो,
फिर लड़की पसंद कराने के बाद शादी के लिये लड़कों के घर वालों से ढाई से तीन लाख रुपये लेते थे, फिर शादी के बाद पूर्व नियोजित तरीके से दुल्हन सारे जेवरात और नकदी लेकर ससुराल से भाग जाती थी।


