स्पा सेंटर में दिल्ली महिला आयोग की छापेमारी, मिला अजब मेन्यू, हर पोजीशन के लिये अलग रेट

दिल्ली महिला आयोग को मिली शिकायत में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति करवाया जा रहा है।

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम के साथ बुराड़ी के एक स्पा सेंटर में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, डीसीडब्लयू ने बीती शाम दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर 18 प्लस ब्यूटी टेंपल का निरीक्षण किया, वहां चल रहे रैकेट का भंडाफोड़ दिया, डीसीडब्लयू के पास एक शिकायत आई थी, जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

फोटो और रेट
दिल्ली महिला आयोग को मिली शिकायत में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति करवाया जा रहा है, वेबसाइट पर लड़कियों की तस्वीर और रेट भी डाले गये हैं,
जब महिला आयोग ने स्पा का निरीक्षण किया, तो पता चला कि ये बहुत बड़ा रैकेट है, स्पा में बकायदा बाउंसर और तहखाने हैं, जिसमें वेश्यावृत्ति करवाई जाती थी।

महिला आयोग की छापेमारी
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को जब इस बारे में सूचना दी गई, तो उन्होने तुरंत क्राइम ब्रांच से बात की, इसके बाद स्वाति मालीवाल,
डीसीडब्लयू सदस्य प्रोमिला गुप्ता, किरण नेगी और फिरदौस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बुराड़ी स्थित स्पा सेंटर पहुंची, पहले क्राइम ब्रांच का एक स्टाफ ग्राहक बनकर स्पा में घुसा, जहां उसे लड़कियों की तस्वीर और सेक्स के लिये रेट स्क्रीन पर दिखाया गया, तभी उसने बाकी साथियों को इशरा कर दिया, जिसके बाद सभी कमरों का निरीक्षण किया गया।

स्पा के अंदर तहखाने 
वहां 3 फ्लोर पर छोटे-छोटे तहखाने जैसे कमरे बने थे, जहां पर बिस्तर भी लगा था, वहां से कंडोम और अश्लील मेन्यू कार्ड बरामद हुआ, 3 लड़कों ने बताया कि वो ग्राहक हैं,
4 लड़कियों के साथ तीन ग्राहकों और रैकेट चलाने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस थाने ले गई।

गंदी अश्लील सर्विस
स्पा में आपत्तिजनक सामान मिला, जैसे कि मेन्यू कार्ड जिसमें गंदी अश्लील सर्विस सेक्स हर पोजिशन में किये जाने की बात थी, साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिये हैं,
बताया जा रहा है कि इसकी और भी शाखाएं है, पुलिस मामले में एफआईआऱ दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।