इस मुस्लिम टीचर को प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं सलाम, पढिये क्यों

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पीएम मोदी ने हरियाणा (मेवात) के एक एलिमेंट्री स्कूल के शिक्षक बसरुद्दीन खान की तारीफ वाला ट्वीट किया था।

आज देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, लोग अपने गुरु को अपने-अपने तरीके से सलाम कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर एक टीचर का खूब जिक्र हो रहा है, दरअसल पिछले साल पीएम मोदी ने इस शिक्षक का जिक्र किया था, जिसके बाद से उनकी खूब चर्चा हो रही है, आइये आपको इस शिक्षक के बारे में बताते हैं।

पीएम ने किया था ट्वीट
पीएम मोदी ने हरियाणा (मेवात) के एक एलिमेंट्री स्कूल के शिक्षक बसरुद्दीन खान की तारीफ वाला ट्वीट किया था, मालूम हो कि बसरुद्दीन ने अपने इलाके में लड़कियों को ड्रॉपआउट रेट को कम करने का काम किया है,
पीएम मोदी ने सार्वजनिक रुप से उनकी तारीफ की, मेवात हरियाणा का सबसे पिछड़ा जिला माना जाता है, जहां मां-बाप अपनी बेटियों की पढाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन बसरुद्दीन ने तमाम बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिये प्रेरित किया।

पीएम ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था कि अध्यापक बसरुद्दीन ने लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका निभाई, उन्होने बच्चों के नामांकन और पहचान के प्रति भी अपना महत्वपूर्ण योगदान किया है,
पीएम ने पिछले साल उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स के लिये बधाई भी दी है।

कम बच्चियां पहुंचती है स्कूल
मेवात मुस्लिम बहुल इलाका है, यहां के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट 20 फीसदी का है, जिसकी वजह से लड़कियां जल्दी ही पढाई छोड़ देती है,
लेकिन बसरुद्दीन की कोशिश ने बच्चियों को स्कूल तक पहुंचाया, उन्होने लोगों को वेक्सिनेशन के प्रति जागरुक किया, साथ ही गैर सरकारी संस्थान उड़ान की सेवाओं में भी शामिल हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि लड़कियां पढाई बीच में ही छोड़कर ना जाएं।