धोनी के संन्यास की खबरों पर मुख्य चयनकर्ता ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी बात

गुरुवार दोपहर धोनी अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे, फैंस दावा कर रहे थे कि धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट से भी संन्यास लेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इन सब के बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पूर्व कप्तान धोनी संन्यास की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा  कि धोनी के संन्यास की खबरें गलत है, उन्होने टीम इंडिया के चयन पर कहा, कि धोनी के संन्यास के संबंध में कोई खबर नहीं है, ये न्यूज गलत है।

संन्यास की अफवाह
मालूम हो कि गुरुवार दोपहर धोनी अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे, फैंस दावा कर रहे थे कि धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट से भी संन्यास लेंगे,
पूर्व कप्तान गुरुवार शाम सात बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें वो अपने रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे, हालांकि इन सभी खबरों पर अब मुख्य चयनकर्ता ने बयान देकर विराम लगा दिया है।

क्यों शुरु हुई संन्यास की अफवाह
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद फैली, दरअसल विराट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी,
जिसमें वो धोनी के सजदे में झुके दिख रहे थे, उन्होने लिखा ये मैच मैं कभी नहीं भूल सकता, खास रात, इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया, बस विराट कोहली के इसी ट्वीट के बाद फैंस को लगा कि आज धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं।

धोनी की चौंकानें की आदत
वैसे भी धोनी अपने फैसले से फैंस को चौंकाते रहे हैं, क्योंकि वो बड़े-बड़े फैसले भी अचानक ही ले लेते हैं, जिससे हर कोई हैरान रह जाता है,
साल 2014-15 में पूर्व कप्तान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था, फिर 2017 में अचानक सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी।