मुकेश अंबानी के घर लगा सितारों का मेला, 'छोटी बहू' ने लूट ली महफिल

मुकेश अंबानी के घर पर अकसर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगता है, इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान और रेखा तक पहुंचे।

महाराष्ट्र में दस दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव जारी है, नेता, अभिनेता से लेकर चर्चित उद्योगपतियों के घर भी बप्पा पधारे हैं,
एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ मिलकर अपने घर में बप्पा का स्वागत किया, इस खास मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया, मुकेश अंबानी के यहां गणपति पूजन में बॉलीवुड, क्रिकेट से लेकर कई क्षेत्रों की हस्तियां इसमें शामिल हुई।

बेटी के साथ दिखी नीता अंबानी 
बप्पा के पूजा के दौरान नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ नजर आई, अनंत अंबानी अपनी प्रेमिका राधिका मर्चेंट के साथ तस्वीर क्लिक करवाते दिखे,
हर कोई इस खास कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान पहन रखा था, मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी भी अपनी पत्नी टीना के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिये पहुंचे।

बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा 
मुकेश अंबानी के घर पर अकसर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगता है, इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान और रेखा तक पहुंचे,
रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आये, तो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी विशेष पूजा का हिस्सा बने।

क्रिकेट और राजनीति जगत के धुरंधर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ अंबानी निवास पहुंचे, इनके साथ ही पार्थिव पटेल और हार्दिक पंड्या भी नजर आये।
राजनीति जगत से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला के साथ इसमें शामिल होने के लिये पहुंचे।