विधायक भतीजी और उसके प्रेमी के केस में नया मोड़, डीआईजी मनु महाराज ने 24 घंटे में ही सुलझा लिया केस

मुंगेर में हुई इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया, बताया जा रहा है कि रिया और उसके प्रेमी को उसके दोस्तों ने ही मार दिया।

बिहार के मुंगेर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही हाई प्रोफाइल दोहरे हत्याकांड के केस को सुलझा लिया है, हत्या और आत्महत्या के बीच फंसे इस मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है, वो हैरान करने वाला है, क्योंकि पुलिस शुरुआत में इस मामले को प्यार में असफल होने पर आत्महत्या की घटना बता रही है, मृतका रिया राजद विधायक की भतीजी थी, जबकि उसका प्रेमी आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला था, आइये विस्तार से बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

डीआईजी जांच में खुलासा 
मुंगेर में हुई इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया, बताया जा रहा है कि रिया और उसके प्रेमी को उसके दोस्तों ने ही मार दिया,
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि रिया से बलात्कार करने में विफल रहने पर आसिफ के दोस्तों ने ही इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, डीआईजी, एसपी समेत एसएफएल की टीम ने घटनास्थल का घंटों मुआयना किया, गोली मारने के तरीके से ये केस आत्महत्या से हत्या की तरफ घूम गया। आरोपी दानिश से जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो उसने पूरा सच उगल दिया।

दोस्त ने दिया था हथियार
आसिफ का दोस्त दानिश पहले तो पुलिस को बरगलाता रहा, लेकिन मनु महाराज ने जब पूछताछ की, तो हत्या के कारणों का खुलासा हुआ, दानिश ने बताया कि रिया और आसिफ एक-दूसरे से प्यार करते थे,
3-4 दिन पहले आसिफ ने उससे एक पिस्टल दिलाने को कहा था, दानिश के मुताबिक रिया पिस्तौल चलाना सीखना चाहती थी, वो उसकी बातों में आ गया और उसके लिये पिस्तौल और गोली का इंतजाम कर दिया।

रिया पर गंदी नजर
घटवा वाली रात आसिफ के साथ दानिश और उसके दो दोस्त थे, दानिश ने बताया कि पिस्टल उपलब्ध कराने के बहाने वो आसिफ और रिया को बुलाया,
जिसके बाद वो और उसके दोस्तों ने रिया के साथ बलात्कार की कोशिश की, आसिफ ने विरोध किया, तो पहले उसे गोली मार दी, फिर रिया की हत्या कर दी, मालूम हो कि शुक्रवार सुबह इस प्रेमी युगल की डेड बॉडी मुंगेर पुलिस को मिली थी।

विधायक की भतीजी
इस दोहरे हत्याकांड में मारी गई मृतका रिया मुंगेर के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी थी, जबकि आसिफ मुंगेर का ही रहने वाला था,
दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे, दोनों दुनिया से छुप-छुप कर मिला करते थे।