हेलमेट पहनने के बावजूद भी कट सकता है 'विदाउट हेलमेट' का चालान, जान लीजिये ये नियम

स्कूटी या बाइक सवार महिलाएं अकसर कमजोर और छोटे हेलमेट पहने दिखाई देती है, पुलिस का मानना है कि इन हेलमेट से उनके पूरे सिर को कवर नहीं किया जा सकता।

यदि आपके पास सस्ता या फिर कमजोर हेलमेट है, तो आज ही बदल लीजिए, क्योंकि बगैर आईएसआई होलमार्क लगे हेलमेट को लगाने पर पुलिस उतना ही जुर्माना लगाएगी, जितना बिना हेलमेट लगाने पर लगता है, नईदिल्ली क्षेत्र में इस तरह के चालान काटे जा रहे हैं, 1 सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जहां यातायात के नियम तोड़ने वालों से भारी जुर्माना वसूला जा रहा है, वहीं दिल्ली में जगह-जगह सड़क किनारे बिक रहे हेलमेट की बिक्री में तेजी आई है, टोपीनुमा हेलमेट करीब 100 से 200 रुपये के बीच मिल रहा है।

पूरी तरह सुरक्षित नहीं
ज्यादातर लोग टोपीनुमा हेलमेट को तरजीह दे रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस के अनुसार टोपीनुमा हेलमेट वाहन सवारों की पूरी सुरक्षा नहीं करता, इस पर आईएसआई होलमार्क भी नहीं लगा होता है,
कई लोग तो ऐसे भी मिल रहे हैं, जिनके हेलमेट के पीछे नकली होलमार्क लगा हुआ है, पुलिस ना सिर्फ इनका 1 हजार रुपये का चालान काट रही है, बल्कि भविष्य में मजबूत हेलमेट रखने की हिदायत भी दे रही है।

हेलमेट की बिक्री में तेजी 
दिल्ली-मथुरा रोड पर सड़क किनारे हेलमेट बेचने वाले महेश यादव ने बताया कि वो मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं, कई साल से हेलमेट बेच रहे हैं, लेकिन पिछले दस दिनों में बिक्री में तेजी आई है,
पहले दिन भर में एक या दो हेलमेट बिकते थे, अब चार-पांच रोजाना बिक रहे हैं, लोग सस्ते हेलमेट को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

महिलाएं भी पहनें मजबूत हेलमेट
स्कूटी या बाइक सवार महिलाएं अकसर कमजोर और छोटे हेलमेट पहने दिखाई देती है, पुलिस का मानना है कि इन हेलमेट से उनके पूरे सिर को कवर नहीं किया जा सकता,
हेलमेट पहनने के पीछे उद्देश्य सड़क दुघर्टना होने पर सिर का बचाव करने से है, महिला हो या पुरुष मजबूत हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहनों की सवाली करें।