पटना बुलाकर पुलिस वाले की पत्नी से होटल में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बता रहे खुद को निर्दोष
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे भी उसी जगह पर काम पर लगवा दिया था, जहां वो खुद नौकरी करता था।
बिहार के गया जिले की रहने वाली एक महिला से पटना के एक होटल में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना बीते महीने अगस्त की है, रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता एक बच्चे की मां है, उसके पति बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे, पति की मौत हो चुकी है।घर में किरायेदारपति की मौते के बाद ही पीड़िता महिला काम के सिलसिले में आरोपी के संपर्क में आई थी, आरोपी पहले महिला के घर पर किराये पर रहता था,
महिला का आरोप है कि काम का प्रलोभन देकर आरोपी ने पहले उससे दोस्ती बढाई, कई बार उससे पैसे भी लिये, फिर आरोपी ने काम दिलाने की बात कहकर महिला की कुछ लोगों से मुलाकात भी कराई।
पटना के होटल में सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे भी उसी जगह पर काम पर लगवा दिया था, जहां वो खुद नौकरी करता था, फिर आरोपी बहाने बनाकर उसे अलग-अलग जगह बुलाता था,
लेकिन पीड़िता जाने से मना कर देती थी, जिसके बाद काम का बहाना बनाकर उसे पटना के एक होटल में बुलाया, राजधानी के राजा बाजार स्थित होटल में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला ने जिन 3 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वो सभी शहर के ही हेल्थ केयर कंपनी में काम करते हैं, पीड़िता ने महिला थाने में सामूहिक दुष्कर्म की लिखित शिकायत दी थी,
जिसके हाद उन्हें मेडिकल जांच के लिये भेजा गया, पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की, जिसके बाद गुरुवार को देर शाम महिला थाना ने दो को गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है, वहीं आरोपी खुद को निर्दोष बता रहे हैं।


