बच्चे को रोता देख भी नहीं पसीजा पुलिस वालों का दिल, बाइक की कागजात की वजह से बेरहमी से पीटा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार पुलिस चौकी के पास मंगलवाल को चौकी इंचार्ज देवेन्द्र मिश्र और हेड कांस्टेबल वाहन चेकिंग कर रहे थी।

केन्द्र की मोदी सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया है, जिसके बाद से जुर्माने की भारी भरकम राशि वसूलने की खबरें सामने आ रही है, लेकिन कुछ जगहों पर तो पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है, बिहार का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी पुलिस के कांस्टेबल और दरोगा बेरहमी से युवक की पिटाई कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार पुलिस चौकी के पास मंगलवाल को चौकी इंचार्ज देवेन्द्र मिश्र और हेड कांस्टेबल वाहन चेकिंग कर रहे थी,
तभी अपने भतीजे के साथ सामान लेने के लिये घर से निकले रिंकू पांडेय वहां से गुजर रहे थे, इन पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के नाम पर रिंकू को रोक लिया।

गाड़ी के कागजात नहीं थे
रिंकू पांडेय ने पुलिस वालों से कहा कि वो बगल के ही गांव का है, यहां किसी काम से आया है, इस पर पुलिस वालों से उसकी थोड़ी बहस हो गई,
जिसके बाद पुलिस वालों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी, प्रत्यक्षदशर्शियों के मुताबिक दोनों पुलिस वाले ने मिलकर रिंकू की भरपूर पिटाई की, उसे गंदी-गंदी गालियां दी।

रोता रहा भतीजा
चाचा की पिटाई होती देख भतीजा रोने लगा, लेकिन इसके बावजूद पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा, इस दौरान रिंकू बार-बार पुलिस वाले से हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा,
लेकिन दोनों पुलिस वालों ने उसकी एक ना सुनी, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने तुरंत मामले में एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, और मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं।