राखी सावंत को पति को लेकर इस बात का है डर, बताया सास-ससुर संग कैसा है रिश्ता, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राखी सावंत ने कहा कि मैं अपने पति रितेश से बहुत प्यार करती हूं, रितेश काफी स्मार्ट और हैंडसम भी हैं, वो मेरे दिल का टुकड़ा हैं।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति रितेश बी-टाउन की मिस्ट्री बन गये हैं, शादी के बाद से ही राखी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, उनके पति की तस्वीर का हर किसी को इंतजार है, अब राखी ने एक वीडियो के जरिये बताया है कि वो अपने पति रितेश को चर्चित टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-13 में फैंस से इंट्रोड्यूस कराएंगी, एक ताजा इंटरव्यू में राखी ने बताया कि आखिर उन्हें अपने पति को लेकर किस बात का डर है, उनके सास-ससुर कैसे हैं।इस वजह से पति को छिपाकर रखा
राखी सावंत ने कहा कि मैं अपने पति रितेश से बहुत प्यार करती हूं, रितेश काफी स्मार्ट और हैंडसम भी हैं, वो मेरे दिल का टुकड़ा हैं, राखी का कहना है कि उन्हें इस बात का डर है कि
कहीं उनके पति को किसी की नजर ना लग जाए, यही वजह है कि मैंने रितेश को मीडिया से छिपाकर रखा है, मैं नहीं चाहती कि उनकी तस्वीर सामने आए, क्योंकि वो एक बिजनेसमैन हैं।
बच्चे के साथ मीडिया के सामने आएंगे
ड्रामा क्वीन ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं साल 2020 तक फैमिली प्लानिंग कर रही हूं, रितेश सीधे बच्चे के साथ ही मीडिया के सामने आएंगे, फिर राखी ने एक और वीडियो पोस्ट कर कहा कि
वो बिग बॉस-13 में अने पति के साथ आने वाली है, जहां पर उनके पति की झलक लोगों को देखने को मिलेगी, राखी ने आगे बताया कि रितेश अपने मां-बाप के इकलौते बेटे हैं, उनकी दो बहनें हैं, एक छोटी और एक बड़ी, राखी के अनुसार उनके सास-ससुर बहुत सिंपल, स्वीट और केयरिंग हैं, वो किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार नहीं करते हैं।
छप्पन छुरी
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी म्यूजिक एलबम छप्पन छुरी को लेकर सुर्खियों में हैं, गाने को पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है,
इस एलबम को कई सेलेब्स ने भी प्रमोट किया है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


