रक्षाबंधन के बाद साक्षी मिश्रा को भाई विक्की का संदेश, कही ऐसी बात
इससे पहले बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत करते हुए कही थी, कि उनके परिवार को बदनाम ना किया जाए।
यूपी बरेली के बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी एक बार फिर से चर्चा में है, दरअसल साक्षी के भाई विक्की ने कहा कि वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहते, उन्होने अपनी बहन को संदेश देते हुए कहा कि वो जहां भी रहे खुश रहे, मालूम हो विक्की और अजितेश के बीच गहरी दोस्ती थी।परिवार को बदनाम ना किया जाए
इससे पहले बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत करते हुए कही थी, कि उनके परिवार को बदनाम ना किया जाए,
कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार वालों के खिलाफ झूठी अफवाह फैला रहे हैं, जिसे रोकने की उन्होने सीएम से गुहार लगाई थी।
पिता के राजनीतिक जीवन पर पड़ा असर
शिकायत में साक्षी मिश्रा ने कहा था कि मैं साक्षी मिक्षा, पत्नी अजितेश कुमार, पुत्री राजेश कुमार मिश्रा, विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं,
निवेदन है कि मेरे ससुराल और मायके पक्ष वालों के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है, जिससे माहौल खराब हो रहा है, इससे मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है।
क्या है मामला
बरेली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी 3 जुलाई को अचानक अपने घर से चली गई, उसने अपने प्रेमी अजितेश कुमार से प्रेम विवाह कर लिया,
10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया, इसके अगले दिन 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर पिता राजेश मिश्रा और भाई विक्की पर संगीन आरोप लगाये थे, ये दोनों ही वीडियो वायरल हो गये थे, जिसके बाद मामले ने खूब तूल पकड़ी थी।


