साक्षी-अजितेश को मारने की इतने लाख में ली सुपारी, सीएम योगी से मदद की गुहार

साक्षी और अजितेश को बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है, दोनों को सोशल मीडिया, मैसेज और फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी, और बर्बाद करने की बात कही जा रही है।

घर वालों की इच्छा के खिलाफ अंतरजातीय विवाह करने वाले साक्षी मिश्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, कुछ लोग विधायक की बेटी और अजितेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ दिन से एक युवक साक्षी के सोशल मीडिया हैंडल पर इस दंपत्ति को मारने की सुपारी लेने की बात कह उन्हें धमका रहा है, अब साक्षी ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।

बदनाम किया जा रहा 
साक्षी और अजितेश को बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है, दोनों को सोशल मीडिया, मैसेज और फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी, और बर्बाद करने की बात कही जा रही है,
पिछले कुछ दिनों से साक्षी मिश्रा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जिद्दी जाट नाम का एक यूजर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है।

50 लाख की सुपारी 
साक्षी मिश्रा के मुताबिक युवक ने उन्हें धमकी दी है कि उसने साक्षी-अजितेश की 50 लाख रुपये की सुपारी ली है, साथ ही ये भी लिखा है कि 3 महीने में काम पूरा कर दूंगा,
हालांकि सुपारी किसने दी है, इस बारे में उसने कोई जिक्र नहीं किया है, अजितेश ने बताया कि ट्विटर और फोन से अभिषेक शर्मा नाम का एक युवक उन्हें लगातार गाली-गलौच कर रहा है।

आपत्तिजनक मैसेज
अजितेश और साक्षी ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार आपत्तिजनक मैसेजेज भेजे जा रहे हैं, उन्होने इस संदर्भ में बरेली पुलिस से शिकायत भी की है,
जिसके बाद उन्हें दिल्ली में ही शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है, वो दिल्ली में अपना एड्रेस सार्वजनिक नहीं करना चाहते, इसलिये उन्होने शिकायत नहीं की।

सीएम पोर्टल से शिकायत 
बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक की बेटी ने मुख्यमंत्री पोर्टल से शिकायत की है, उन्होने किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है,
पहले इसी तरह के आरोपों की जांच कर चुके सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई नई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिली तो निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।