साक्षी मिश्रा का छलका दर्द, भगोड़ों जैसी जिंदगी जीने को विवश, तलाक की खबर पर तोड़ी चुप्पी
साक्षी मिश्रा ने खुद से 6 साल बड़े दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की थी, साक्षी ने कहा कि मेरे और मेरे पति के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा है।
वायरल वीडियो से चर्चा में आने वाली बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, साक्षी ने कहा कि उन्हें अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही है, उनका घर से भी निकलना मुश्किल हो गया है, साक्षी के मुताबिक वो और उनके पति भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को विवश हैं, विधायक की बेटी का कहना है कि उनके वीडियो को हर जगह लोगों ने देखा था, अब उन्हें व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर रोज धमकियां मिल रही है।दलित युवक से शादी
आपको बता दें कि साक्षी मिश्रा ने खुद से 6 साल बड़े दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की थी, साक्षी ने कहा कि मेरे और मेरे पति के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा है,
हाल ही में किसी ने यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया, कि मेरा और अजितेश का तलाक हो गया है, इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का मैसेज और फोन आया, कि तुम्हें जान से मार देंगे, वो लोग शादी करने के मेरे फैसले पर मुझे गालियां दे रहे हैं।
आगे पढना चाहती थीं साक्षी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार साक्षी मिश्रा ने बताया कि वो किराये के मकान के अलावा खुद को किसी और जगह सुरक्षित महसूस नहीं करती है,
साक्षी ने भोपाल के एक कॉलेज में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री करने के लिये आवेदन किया था, लेकिन प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाई।
नहीं जी पा रही सामान्य जीवन
अजितेश कुमार ने बताया कि शादी के बाद से उनकी पत्नी साक्षी की पढाई प्रभावित हुई है, उनके लिये काम करने वाले लोग ही उनका बिजनेस संभाल रहे हैं,
साक्षी और अजितेश ने बताया कि वो अभी सामान्य जीवन नहीं जा पा रहे हैं, शादी के बाद से उन्हें भगोड़ों की तरह जीना पड़ रहा है।
घर से भाग कर शादी
आपको बता दें कि बीजेपी विधायक की बेटी ने घर से भागकर दलित युवक अजितेश से शादी की थी, शादी के बाद दोनों ने बीजेपी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है,
हालांकि बाद में साक्षी के सुर बदल गये, लेकिन अब भी दोनों बरेली से बाहर ही रह रहे हैं।



