शिवसेना-बीजेपी में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, इस शर्त से मान गये उद्धव ठाकरे

अगले दो दिनों में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया जाएगा, सूत्रों के मुताबिक पहले बराबर सीट की मांग पर अड़ी शिवसेना का रुख अब नरम हो गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, तमाम राजनीतिक दल अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है, बीजेपी और शिवसेना में सीटों का समझौता होता दिख रहा है, शिवसेना ने बीजेपी के सामने नई शर्त रखी है, जिसके बाद दोनों दलों में गठबंधन पर बात फाइनल होती दिख रही है, समझौते के मुताबिक बीजेपी 144 और  शिवसेना 126 सीटों  पर चुनाव लड़ेगी, इसके साथ ही 18 सीटें गठबंधन के छोटे साथियों को दी जाएगी, वहीं सरकार बनने पर उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे डिप्टी सीएम होंगे।

बन गई बात
सूत्रों का दावा है कि अगले दो दिनों में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया जाएगा, सूत्रों के मुताबिक पहले बराबर सीट की मांग पर अड़ी शिवसेना का रुख अब नरम हो गया है,
शिवसेना ने डिप्टी सीएम पद की मांग की है, जिसे बीजेपी ने मान लिया है, जिसके बाद गठबंधन के ऐलान की तैयारी चल रही है।

29 को ऐलान 
सूत्रों का कहना है कि इसी महीने 29 को गठबंधन का ऐलान किया जाएगा, शिवसेना सूत्रों के मुताबिक वो विधानसभा चुनाव में 126 सीटों पर लड़ने को तैयार हैं,
गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह की अगुवाई में मैराथन बैठक हुई, जिसके प्रदेश के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

शिवसेना की बेचैनी बढी
शिवसेना शुरुआत से बराबर सीटों पर लड़ने की मांग पर अड़ी हुई थी, पार्टी का कहना था कि 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन के समय तय हुआ था कि
विधानसभा में दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वर्तमान स्थिति में ऐसा मुमकिन नहीं है, इस वजह से शिवसेना की बेचैनी बढ गई थी, वो सीट बंटवारे पर लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

2014 चुनाव परिणाम
मालूम हो कि 2014 विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाई थी, जिसके बाद दोनों दल अकेले ही मैदान में उतरे, शिवसेना 63 और बीजेपी 123 सीटें जीतने में सफल रही,
किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद फिर दोनों दल साथ आये, कभी महाराष्ट्र में कमल की जड़े बिठाने के लिये बीजेपी ने शिवसेना का दामन थामा था, लेकिन आज की तारीख में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में आ चुकी है।