सोनाक्षी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, यहां मना रही हैं छुट्टियां
एक्ट्रेस ने सिर्फ स्वीमिंग पूल का ही मजा नहीं लिया बल्कि बोटिंग भी की, पानी के ऊपर-ऊपर रहकर जब उनका जी नहीं भरा, तो उन्होने स्कूबा डाइविंग करके गहराई का भी मजा लिया।
बीते दिनों टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में एक सवाल को लेकर सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुई, लोगों ने उन्हें इस बात पर ट्रोल किया,कि उन्हें रामायण की इतनी छोटी सी बात भी नहीं पता, लेकिन इन बातों को ताक पर रखकर सोनाक्षी मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, उनकी इंस्टाग्राल वॉल मस्ती भरे तस्वीरों से भरी नजर आ रही है, ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस वेकेशन एन्जॉय करती हुई अपने हेटर्स को करारा जबाव दे रही है।
फुलऑन मूड
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी भागदौड़ की जिंदगी से दूर फुलऑन मूड में है, वो काफी रिलेक्स नजर आ रही हैं,
हाल ही में उन्होने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वो छुट्टियां एन्जॉय करती दिख रही हैं।
मालदीव की खूबसूरती
सोनाक्षी सिन्हा ने खुद के साथ-साथ मालदीव की खूबसूरती को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, यहां एक्ट्रेस ने सिर्फ स्वीमिंग पूल का ही मजा नहीं लिया बल्कि बोटिंग भी की,
पानी के ऊपर-ऊपर रहकर जब उनका जी नहीं भरा, तो उन्होने स्कूबा डाइविंग करके गहराई का भी मजा लिया।
ऐसे किया रिलैक्स
जब थककर चूर हो गई, तो उन्होने रिलैक्स भी किया, इस तस्वीरों और वीडियोज के जरिये सोनाक्षी सिन्हा ने शायद ये बताने की कोशिश की है,
कि ये ट्रिप उनके लिये काफी यादगार रही, हालांकि सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।



