#MeToo मूवमेंट पर एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात, पैसे लेकर मुंह बंद किया
अगर चाहत खन्ना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी पहली शादी घरेलू हिंसा की वजह से टूट गई थी, उन्होने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी।
बीते साल बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट के तूफान ने कई बड़े नामों पर ऐसे-ऐसा खुलासे किये, कि लोग दंग रह गये थे, कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण और बलात्कार जैसे आरोप लगे, हालांकि ऐसे मामलों में कुछ सितारों को क्लीन चिट भी मिल गई, लेकिन बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर बहस अब भी जारी है, चर्चित टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने मीटू मूवमेंट से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके सबको हैरत में डाल दिया है, उन्होने इसे एक फैशन करार दिया है, साथ ही और भी बहुत कुछ कहा है।कई बड़े खुलासे
चाहत खन्ना ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया है, जिसमें निजी जिंदगी के साथ-साथ मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किये हैं,
कास्टिंग काउच को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि फिल्मों में कास्टिंग के लिये एक नियम है, अगर मैं आपके लिये ये कर रहा हूं, तो आपको मेरे लिये ये करना होगा, वो एक्ट्रेस और मेकर के बीच का मामला है, ऐसा कोई फरमान नहीं है, हालांकि अब कास्टिंग काउच कुछ हद तक कम हुआ है।
खुलकर बोली एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुझे भी ऐसे भद्दे प्रपोजल मिले, लेकिन मैंने उसे एक्सेप्ट नहीं किया, आज मैं टीवी इंडस्ट्री में खुद को महफूज महसूस करती हूं,
मीटू मूवमेंट पर चाहत ने कहा कि वो दौर एक फैशन ट्रेंड बन गया था, कइयों ने इसका फायदा उठाया, कई ऐसी भी थी, जिन्होने चेक लेकर अपना मुंह बंद रखा, जिनका पब्लिसिटी स्टंट था, वो काम कर गया।
दूसरे पति से भी भी अलग होने की अर्जी
अगर चाहत खन्ना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी पहली शादी घरेलू हिंसा की वजह से टूट गई थी, उन्होने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी,
इसके बाद चाहत ने दूसरी शादी फरहान मिर्जा से की, लेकिन इस शादी में भी दिक्कतें आ गई, इस कपल ने भी तलाक की अर्जी दे दी है, अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो चाहत संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में नजर आने वाली हैं।


