हार्दिक पंड्या की तस्वीर पर एक्ट्रेस की खास टिप्पणी, लिखी ऐसी बात, हो रही जबरदस्त चर्चा
युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं, वो अपने अलग अंदाज और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तीनों प्रारुप में अपनी जगह बना चुके हैं, वो टीम के अहम खिलाड़ी के रुप में पहचाने जाते हैं, हार्दिक ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बूते यहां तक का सफर तय किया है, हार्दिक ने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी कमेंट किया है, जिसकी वजह से इसकी खूब चर्चा हो रही है।पुरानी तस्वीर
युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं, वो अपने अलग अंदाज और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, हार्दिक ने एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है
और अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है, इस तस्वीर में स्टार ऑलराउंडर ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं।
ट्रक की सवारी
हार्दिक ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, उसमें वो ट्रक से कहीं जाते दिख रहे हैं, इस तस्वीर में हार्दिक को पहचानना भी आसान नहीं है, क्योंकि वो बिल्कुल दुबले -पतले नजर आ रहे हैं,
उन्होने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ये उस दौर की तस्वीर है, जब मैं लोकल मैच खेलने के लिये ट्रक की सवारी कर जाया करता था, इस सफर से मैंने काफी कुछ सीखा, ये अब तक शानदार सफर था, शायद नरक जैसा, लेकिन मैं इस खेल से बहुत प्यार करता था।
उर्वशी ने कही ये बात
क्रिकेटर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लिखा, जब मैं बॉस्केटबॉल खेला करती थी, तो मैं भी इसी तरह ट्रेन से सफर करती थी,
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हार्दिक के लिये रेस्पेक्ट का सिम्बोल भी बनाया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ये भी चर्चा हुई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


