पिता फुटपाथ पर लगाते हैं सब्जी की रेहड़ी, बीजेपी ने दिया विधायक उम्मीदवार, राज्यपाल के बेटे का कटा टिकट
विजय के पिता नंद लाल राजभर फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है।
यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, घोसी सीट से एक ऐसी उम्मीदवार को टिकट दिया गया है, जिसके पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करते हैं, इस प्रत्याशी का नाम विजय राजभर है, जिन्हें फागू चौहान के बेटे का टिकट काटकर पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, इनकी खूब चर्चा हो रही है।उपाध्याय का सपना सच
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी देश के उच्च पदों और समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए,
इसी पर काम करते हुए बीजेपी ने पहले तो घोसी विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया, इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव में उनके बेटे के बजाय सब्जी बेचने वाले के बेटे को उम्मीदवार घोषित कर रण में उतार दिया है।
फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं पिता
उम्मीदवार घोषित होने के बाद विजय राजभर ने कहा कि पार्टी ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है, मैं सामान्य परिवार से ताल्लुक रखता हूं,
कौन है विजय राजभर
मालूम हो कि जिस विजय राजभर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है, वो बीजेपी के नगर अध्यक्ष के रुप में सक्रिय कार्यकर्ता हैं,
वो पिछले कुछ महीनों से वहां होने वाले आम और खास कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा चुके हैं, विजय राजभर ने नगर पालिका क्षेत्र के चुनाव में एक बार सभासदी का चुनाव अपने ही मोहल्ले सहादतपुरा से लड़ा था, जिसमें जीत हासिल हुई थी।
पिता ने दिया आशीर्वाद
विजय के पिता नंद लाल राजभर फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है, जब उन्हें इस बात का जानकारी हुई,
कि उनके बेटे को बीजेपी ने विधायकी का टिकट दे दिया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होने पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद कहते हुए बेटे को जीत का आशीर्वाद दिया।



