अनुष्का से पहली ही मुलाकात में विराट कोहली कर बैठे थे ये गलत बात, खुद किया बड़ा खुलासा
विराट कोहली का मानना है कि अनुष्का के उनकी जिंदगी में आने से उनके जीवन में ठहराव आया, वो पूरी तरह से बदल गये।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का के बीच कितना प्यार है, शायद बताने की जरुरत नहीं है, दोनों के बीच अकसर अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिलती है, दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद दोनों दोस्त बने, फिर दोस्ती ने प्यार का रुप लिया, इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया, दिसंबर 2017 में सात समंदर पार इटली में दोनों ने शादी की थी।अनुष्का ने बदल दी जिंदगी
विराट कोहली का मानना है कि अनुष्का के उनकी जिंदगी में आने से उनके जीवन में ठहराव आया, वो पूरी तरह से बदल गये, इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने एक और खुलासा किया,
उन्होने बताया कि पहली मुलाकात में वो इतने नर्वस थे, कि उन्होने एक्ट्रेस से ऐसा कुछ कह दिया था, जो उन्हें नहीं कहना चाहिये था।
पहली मुलाकात
एक टीवी शो में बातचीत के दौरान विराट कोहली ने बताया कि जब वो पहली बार अनुष्का से मिले थे, तो काफी नर्वस थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या बात करनी है,
क्या करना है, उन्होने अपनी घबराहट छुपाने के लिये एक्ट्रेस को एक चुटकुला सुना दिया था।
हील्स के बारे में कहा था
विराट ने बताया कि पहली ही मुलाकात में उन्होने जो कहा था, वो शायद उन्हें नहीं कहना चाहिये था, विराट ने कहा, कि तब अनुष्का हील्स पहनकर सेट पर पहुंची थी,
जिसकी वजह से वो मुझ से भी लंबी दिख रही थी, मैंने उनसे कहा क्या आपको इससे भी ऊंची हील्स नहीं मिली, जिस पर एक्ट्रेस ने मेरी बात सुनकर कहा एक्सक्यूज मी, मैंने तुरंत बात को संभालते हुए कहा कि मैं मजाक कर रहा था, जिसके बाद हमारी दोस्ती हुई, दो बाद में प्यार में बदल गया।


