विराट ने कही बड़ी बात, कभी नहीं भूल सकता ये मैच, धोनी ने मैदान पर ही ले लिया था फिटनेस टेस्ट
विराट कोहली ही टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती हो, बल्कि पूर्व कप्तान धोनी के फुर्तिलेपन का भी हर कोई कायल है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में की जाती है, विराट की फिटनेस ने दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को भी फिटनेस के लिये जागरुक किया, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी करियर लंबा खींचने के लिये विराट का इाइट प्रोग्राम शुरु करने वाले हैं, लेकिन अब तीस वर्षीय कोहली ने खुलासा किया है, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में पूर्व कप्तान धोनी ने उन्हें मैदान पर इतना भगाया कि मानो उनका फिटनेस टेस्ट ही ले लिया हो।माही जैसा कोई नहीं
सिर्फ विराट कोहली ही टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती हो, बल्कि पूर्व कप्तान धोनी के फुर्तिलेपन का भी हर कोई कायल है,
विकेट के पीछे धोनी के फुर्तिले हाथ हो, या पिच पर तेज भागते कदम, धोनी की फिटनेस मिसाल है, अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
विराट ने किया खुलासा
कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है, इस तस्वीर में विराट जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं,
उन्होने अपने सिर पर बैट रख रखा है, वहीं धोनी उनके सामने ही चलते हुए दिख रहे हैं, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल
विराट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, मैं ये मैच कभी नहीं भूल सकता, वो विशेष रात थी, इस इंसान ने मुझे इतना भगाया जैसे कोई फिटनेस टेस्ट हो,
ये मैच 2016 के टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल था, जिसमें दोनों टीमों के लिये करो या मरो के हालात थे, मोहाली में खेले गये इस मुकाबले में टीम इंडिया 161 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, विराट अपनी पारी संवार रहे थे, लेकिन युवराज सिंह को विकेटों के बीच दौड़ में कुछ समस्या हो रही थी, विराट तेजी से रन चुरा रहे थे, लेकिन तेज रन चुराने के चक्कर युवराज की हालत काफी खराब हो गई थी, वो लड़खड़ाने लगे थे।
लड़खड़ाने लगे थे युवी
14वें ओवर में युवराज सिंह आउट हो गये, क्रीज पर धोनी ने कदम रखा, जिन्हें विकेटों के बीच दौड़ लगाने में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है,
टीम इंडिया को आखिरी 6 ओवरों में 67 रनों की जरुरत थी, ऐसे में विराट और धोनी ने बाउंड्री के साथ-साथ दौड़-दौड़ के भी खूब रन बटोरे, ताकि कंगारु टीम को दबाव में लाया जा सके, यहां तक कि दोनों फुर्तिले फिल्डर के पास से भी रन चुरा लेते थे।
एक ओवर में चार डबल
विराट और धोनी डेथ ओवर्स में जबरदस्त फिटनेस का परिचय देते हुए ओवर में चार डबल तक चुरा लिये थे, विराट ने जेम्स फॉकनर और नाथन कूल्टर नाइल की गेंदों पर बेहतरीन प्लेसमेंट के जरिये चौके लगाये,
अंत में टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 5 गेंद पहले ही जीत लिया था, लेकिन ये मुकाबला विराट और धोनी की रनिंग के लिये याद किया जाता है।




