पत्नी पति के दोस्त के साथ ही मना रही थी रंगरलियां, वीडियो देख भड़के पति ने उठाया ऐसा कदम

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर ही आरोपित पति को गिरफ्तार किया है।

अपने दोस्त के साथ पत्नी को रंगरलियां मनाते देख पति आगबबूला हो गया, गुस्से में उसने पत्नी को गोली मार दी, घायल पत्नी पीजीआई चंडीगढ अस्पताल में भर्ती है,
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी पति ने पुलिस को पूरी बात बताई, हालांकि उसे अपनी गलती का एहसास है, आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है मामला 
घटना 15 सितंबर की रात की है, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर ही आरोपित पति को गिरफ्तार किया है,
ये मामला हरियाणा के यमुनानगर के जैन नगर कॉलोनी का है, जहां पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को गुस्से में गोली मार दी।

पत्नी से रह रहा था अलग
बताया जा रहा है कि आरोपी पति और पत्नी के बीच बन नहीं रही थी, दोनों अलग रह रहे थे, दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिये अर्जी भी दे रखी थी, महिला का अपने पति के दोस्त के साथ ही संबंध था,
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नरेश को उसके दोस्त ने उसकी पत्नी सोनिया का वीडियो दिखाया, जिसमें वो उसके एक दूसरे दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी।

दोस्तों ने उकसाया
रिपोर्ट के अनुसार नरेश को उसके कुछ दोस्तों ने उकसाया, उन्हें पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर कहा, कि ऐसी बीवी से तो अच्छा है कि ना हो,
कथित तौर पर दोस्तों ने ही उसे एक देसी कट्टा लाकर दिया, जिसके बाद नरेश अपने दो दोस्तों के साथ यमुननगर पहुंच गया, पहले उसने पत्नी से ये सब नहीं करने को कहा, लेकिन पत्नी ने साफ कहा, कि अब वो उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहती, और उसके दोस्त के साथ ही रहना चाहती है, जिसके बाद गुस्से में पति ने उसे गोली मार दी।

रहा नहीं गया
पुलिस ने आरोपित नरेश को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है, नरेश करनाल के एक गांव का रहने वाला है, उसकी पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर उसके दोस्त के साथ यमुनानगर में रह रही थी,
नरेश ने पुलिस को बताया कि वो पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन उसकी हरकतें देख उससे रहा नहीं गया, और उसने गोली मार दी, पुलिस नरेश और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।