जसलीन-सर्वजीत केस- झूठा निकला भद्दे कमेंट का आरोप, कोर्ट ने सुनाया फैसला

डीयू में पढने वाली जसलीन कौर ने सर्वजीत की तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि इस आदमी ने बड़ी ही बेशर्मी से मेरे ऊपर अश्लील टिप्पणी की तिलक नगर में।

2015 में सोशल मीडिया के जरिये एक ऐसा मामला सामने आया था, जो कई लड़कियों के लिये सबक भी बना, आपको बता दें कि दिल्ली के तिलक नगर में सर्वजीत सिंह नामक युवक पर लड़की ने ट्रैफिक सिग्नल पर भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया था, हालांकि अब कोर्ट ने सर्वजीत को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

क्या है मामला 
4 चार पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, वो तस्वीर सर्वजीत सिंह की थी, डीयू में पढने वाली जसलीन कौर ने सर्वजीत की तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि इस आदमी ने बड़ी ही बेशर्मी से मेरे ऊपर अश्लील टिप्पणी की तिलक नगर में,
इसके साथ ही जसलीन ने बताया था कि सर्वजीत ने उन्हें धमकी भी दी थी, कहा था कि जो भी कर सकती हो कर लो, शिकायत करके दिखा, फिर देखियो क्या करता हूं मैं।

काफी बवाल मचा 
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा, हर कोई सर्वजीत के खिलाफ लिखने लगा, कोई उसे दिल्ली की दरिंदा, तो कोई क्रिमिनल कहने लगा, कुछ ही घंटों में दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया, फिर सर्वजीत की नौकरी भी चली गई, क्रिमिनल रिकॉर्ड होने की वजह से उन्हें कहीं ढंग की नौकरी भी नहीं मिल रही थी। चार साल कोर्ट में मामला चलता रहा,
सर्वजीत की पेशी होती रही, हैरानी की बात ये है कि सुनवाई में आरोप लगाने वाली जसलीन एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंची, उनके परिवार के लोग ये कहते रहे कि हैरेसमेंट की घटना के बाद वो पढाई के लिये कनाडा चली गई।

अब कोर्ट का फैसला 
सर्वजीत सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगे थे अगस्त 2015 में, अभी चल रहा है अक्टूबर 2019, करीब चार साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब कोर्ट का फैसला आ गया है,
दिल्ली की कोर्ट ने सर्वजीत को निर्दोष करार दिया है, सर्वजीत ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है, उन्होने लिखा फैसला आ गया है, मैं निर्दोष हूं, मैं वाहेगुरु जी को थैंक्यू कहना चाहता हूं, उन्होने हमेशा मेरा ध्यान रखा, आपको बता दें कि यौन शोषण का आरोप लगने के बाद सर्वजीत जिस कंपनी में काम करते थे, उस कंपनी ने उन्हें नौकरी छोड़ने के लिये कहा था। उसके बाद दूसरी कोई भी कंपनी उन्हें नौकरी देने को राजी नहीं था।