कमलेश तिवारी- आरोपियों ने कबूला गुनाह, किया चौंकाने वाला खुलासा

गुजरात एटीएस डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे 5 लोग शामिल थे, सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपी को गुजरात एटीएस ने 4 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को एटीएस ने राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के शामलजी से गिरफ्तार किया  है, पुलिस और एटीएस के पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, इसके साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

क्यों की हत्या 
दोनों आरोपियों ने बताया कि कमलेश तिवारी के आपत्तिजनक बयानों की वजह से उनकी हत्या की गई, हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने 2015 में मोहम्मद हजरत पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया था,
जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, इतना ही नहीं उन पर रासुका लगाया गया था, हालांकि 2017 में इलाहाबाद  हाईकोर्ट के आदेश के बाद रासुका हटा लिया गया था।

अशफाक ने रेता था गला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अशफाक ने कमलेश तिवारी के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था, अशफाक एक प्रतिष्ठित कंपनी में बतौर मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव काम करता था,
गला रेतने के दौरान उसका हाथ भी जख्मी हो गया था, दूसरा आरोपी मोईनुद्दीन फूड डिलीवरी का काम करता है, उसने कमलेश को गोली मारी थी, गुजरात के सूरत से गिरफ्तार तीनों साजिशकर्ता राशिद पठान, फैजान और मौलाना मोहसिन ने दोनों का ब्रेनवॉश कर हत्या के लिये तैयार किया था, एटीएस डीआईजी ने बताया कि दोनों ही आरोपी साजिशकर्ताओं के साथ पिछले डेढ साल से संपर्क में थे, लेकिन इन लोगों ने कभी भी फोन पर बात नहीं की।

अब तक 6 गिरफ्तार
गुजरात एटीएस डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे 5 लोग शामिल थे, जिसमें से तीन साजिशकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है,
दोनों हत्या आरोपी को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया है, एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नागपुर से हुई है, जिसे महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ा है।