आदित्य ठाकरे के चुनावी डेब्यू पर कन्हैया कुमार का तंज, दिया बड़ा बयान
ठाकरे परिवार से आदित्य ठाकरे पहले शख्स हैं, जो चुनावी राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, अभी तक उनके परिवार के किसी भी शख्स ने अब तक चुनाव नहीं लड़ा था।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता कन्हैया कुमार ने शिवसेना प्रमुख के बेटे आदित्य ठाकरे की चुनावी राजनीति में एंट्री पर बड़ा बयान दिया है, उन्होने बाला साहेब ठाकरे के पोते की चुनावी डेब्यू पर कहा, कि राजनीति हो या बिजनेस का क्षेत्र, अब हर जगह वंशवाद हावी है।बीजेपी भी दे रही वंशवाद को बढावा
कन्हैया कुमार ने कहा कि एक समय था, जब बीजेपी वंशवाद को लेकर गांधी और पवार फैमिली की आलोचना करती थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने 125 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है,
उसमें हर 6ठां उम्मीदवार किसी नेका का बेटा या बेटी है, क्या ये वंशवाद नहीं है।
वर्ली से चुनावी मैदान में आदित्य
ठाकरे परिवार से आदित्य ठाकरे पहले शख्स हैं, जो चुनावी राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, अभी तक उनके परिवार के किसी भी शख्स ने अब तक चुनाव नहीं लड़ा था,
ये पहला मौका है, जब कोई ठाकरे परिवार का सदस्य चुनावी ताल ठोंक रहा है, आदित्य ने मुंबई की वर्ली सीट से पर्चा दाखिल किया है।
सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल
एनसीपी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि सत्ता ने पूरे देश में ईडी का गलत इस्तेमाल किया है,
उन्होने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने अपने विरोधियों को परेशान करने के लिये सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया है, कन्हैया ने कहा कि बीजेपी देश को कांग्रेस मुक्त करना चाहती थी, लेकिन खुद ही कांग्रेस युक्त हो गई है।


