कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी, मिले इतने करोड़ रुपये
आयकर विभाग के इस छापेमारी के तहत तीन सौ से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं, कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।
इनकम टैक्स विभाग ने कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर समेत अन्य के खिलाफ छापेमारी की है, जिसमें करीब 5 करोड़ से ज्यादा नकद रुपये बरामद किये गये हैं, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार से शुरु की गई छापेमारी करीब 25 स्थानों पर अब भी जारी है, जल्द ही इस मामले में पूरी जानकारी दी जाएगी।कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापेमारी
आयकर विभाग के इस छापेमारी के तहत तीन सौ से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं, कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है,
बताया जा रहा है कि इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर और पूर्व सांसद आर एल जलप्पा के बेटे जे राजेन्द्र शामिल हैं।
क्यों की जा रही छापेमारी
सूत्रों का दावा है कि ये छापेमारी नीट परीक्षाओं से जुड़े कई करोड़ रुपये के टैक्स चोरी के मामले से संबंधित है, विभाग के सूत्रों ने बताया कि
परमेश्वर से जुड़े ऑफिस, आवास एवं संस्थानों पर छापे मारने के अलावा, आयकर अधिकारियों ने उनके भाई जी शिवप्रसाद और निजी सहायक रमेश के घर की भी तलाशी ली।
शिक्षा संस्थान चलाते हैं
बताया जा रहा है पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर का परिवार सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चलाता है, वहीं राजेन्द्र डोडाबल्लापुरा और कोलार में आर एल जलप्पा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चलाते हैं।
कांग्रेस आयकर विभाग की इस छापेमारी को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है।
Karnataka: The Income Tax raids are continuing today at the premises of Siddhartha Medical College, in Bengaluru, which is run by a trust related to Congress leader and former Deputy CM G Parameshwara. https://t.co/aYFKERVbQI— ANI (@ANI) October 11, 2019


