राखी सावंत ने रखा करवाचौथ का व्रत, सास ने दिया ऐसा टास्क, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बीते दिनों राखी सावंत ने बताया था कि उन्होने एक नामी होटल के कमरे में गुपचुप शादी कर ली, उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे।

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है, आज करवाचौथ है, ऐसे में ड्रामा क्वीन कैसे मौका छोड़ सकती थी, उन्होने अपने पति के लिये व्रत रखा है, ये जानकारी खुद डांसिंग क्वीन ने वीडियो जारी करके दिया है, राखी ने वीडियो जारी कर बताया कि वो सुबह 4 बजे उठकर सरगी खाना भूल गई।

मुझमें ताकत नहीं है
राखी ने वीडियो जारी कर कहा, हाय फ्रेंड्स आज मुझमें ताकत नहीं है, आज मैंने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा है, मैंने सुना है कि इसमें कुछ खा भी नहीं सकते, पी भी नहीं सकते,
ऐसे में मुझे पता नहीं कैसे क्या होगा, मैं जिंदगी में कभी भूखी नहीं रही। इसके बाद राखी ने बताया कि उनके पति ने भी उनके लिये व्रत रखा है, इतना ही नहीं राखी ने एक और वीडियो जारी की, जिसमें वो गाजर का हलवा बनाती दिख रही हैं।

पब्लिसिटी स्टंट
बीते दिनों राखी सावंत ने बताया था कि उन्होने एक नामी होटल के कमरे में गुपचुप शादी कर ली, उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे,
हालांकि अभी तक एक बार भी राखी के पति मीडिया के सामने नहीं आये हैं, हर कोई उनकी शादी पर यकीन नहीं कर रहा है, इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है।

जिंदगी में परेशानी
कुछ दिन पहले ही राखी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी आ गई है,
वीडियो में राखी की हालत देखकर लोगों ने पूछा था कि क्या उऩकी शादी खतरे में है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें