हरियाणा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज को ओपिनियन पोल- बीजेपी को मिल सकती है इतनी सीटें
हरियाणा में सत्ता में बीजेपी है, पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में सबसे ज्यादा बीजेपी ने 47 सीटें जीती थी, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी।
हरियाणा में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दम दिखा रही है, 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, और 24 को नतीजे घोषित होंगे, इस बीत सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरियाणा में बीजेपी सत्ता बचा पाएगी, एबीपी न्यूज-सी वोटर ने चुनाव से पहले वहां के लोगों का मूड जानने की कोशिश की है, ओपिनियन पोल के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने वाली है।किसे कितनी सीटें
इस ओपिनियन पोल के अनुसार हरियाणा में 90 सीटों में से बीजेपी को 78 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस की इस बार और दुर्गति होने वाली है, कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों में सिमट सकती है,
जबकि नई नवेली पार्टी जेजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है, अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती है।
2014 के नतीजे
हरियाणा में सत्ता में बीजेपी है, पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में सबसे ज्यादा बीजेपी ने 47 सीटें जीती थी, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी, तो दूसरे स्थान पर इनेलो रही थी,
जिसे 19 सीटों पर जीत मिली थी, हजकां को दो और बसपा तथा अकाली दल को 1-1 सीटों पर जीत मिली थी, 2014 में 5 सीटों पर निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की थी।
किसे कितने वोट प्रतिशत (सर्वे ) अनुमानित
बीजेपी - 46 फीसदी
कांग्रेस -22 फीसदी
जेजेपी - 8 फीसदी
इनेलो - 3 फीसदी
अन्य - 21 फीसदी
सीएम पद
इस सर्वे के मुताबिक ये बात भी सामने आई है कि हरियाणा में 48 फीसदी वोट के साथ सीएम पद के लिये पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं,
तो दूसरे स्थान पर 13 फीसदी के साथ पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा हैं, इस चुनाव में लोगों के लिये सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और पानी है।



