शादी के कार्ड पर आलिया भट्ट ने दिया मजेदार एक्सप्रेशन, हो रही खूब चर्चा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शादी के कार्ड में आलिया-रणबीर की शादी की लोकेशन तक बताया गया है।

बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर अफवाह जोरों पर है, कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी का लहंगा ऑर्डर कर दिया है, अब आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 22 जनवरी को देने सात फेरे लेंगे, अब इस मामले में आलिया ने चुप्पी तोड़ी है।

जोधपुर में शादी 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शादी के कार्ड में आलिया-रणबीर की शादी की लोकेशन तक बताया गया है, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस कार्ड के मुताबिक दोनों जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे,
लेकिन जब आलिया को अपनी शादी के कार्ड की जानकारी मिली, तो उन्होने बेहद मजेदार रिएक्शन दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हंसने लगी आलिया
आलिया भट्ट से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो वो हंसने लगी, उन्होने कहा क्या बताऊं, आलिया का एक्सप्रेशन और रिएक्शन देख वहां मौजूद फोटोग्राफर भी हंसने लगे,
कुछ दिन पहले ही किसी फैन ने आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस रणबीर के गले में वरमाला डालती नजर आई थी।

हर जगह दिख रहे साथ
इन दिनों रणबीर और आलिया की खूब चर्चा हो रही है, कहा जा रहा है कि दोनों के घर वालों ने भी इस रिश्ते पर हामी भर दी है, दोनों अगले साल सात फेरे ले सकते हैं,
हालांकि आलिया शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on