IIFA अवॉर्ड में आलिया के सामने रेखा ने रणबीर के बारे में कही ऐसी बात, एक्ट्रेस ने छुपा लिया चेहरा, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रणबीर कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद नहीं थे, सो बर्फी के डायरेक्टर अनुराग बसु ने इस अवॉर्ड को लिया, अनुराग अवॉर्ड लेकर मंच से नीचे उतरे, वो सीधे आलिया भट्ट के पास गये और उन्हें ये अवॉर्ड पकड़ा दिया।
हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स 2019 का टीवी पर प्रसारण किया गया, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को फिल्म बर्फी के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, इस दौरान रणबीर वहां मौजूद नहीं थे, सो उनके अवॉर्ड को देने के लिये सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को चुना गया, जब रेखा स्टेज पर अवॉर्ड के लिये पहुंची, तो उन्होने रणबीर और आलिया भट्ट को लेकर खूब मजाक किया।रणबीर के नाम का ऐलान
रेखा जब स्टेज पर अवॉर्ड देने आई तो उन्होने रणबीर की जमकर तारीफ की, उन्होने कहा कि वो बहुत अच्छे बेटे हैं, बहुत शानदार कलीग हैं, बहुत अच्छे भाई हैं और शानदार एक्टर हैं,
और उससे भी बड़ी बात को वो बहुत अच्छे इंसान हैं, इसके बाद रेखा ने रणबीर कपूर के नाम का ऐलान किया।
अनुराग बसु ने लिया अवॉर्ड
रणबीर कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद नहीं थे, सो बर्फी के डायरेक्टर अनुराग बसु ने इस अवॉर्ड को लिया, अनुराग अवॉर्ड लेकर मंच से नीचे उतरे,
वो सीधे आलिया भट्ट के पास गये और उन्हें ये अवॉर्ड पकड़ा दिया, आलिया हंसने लगी और उन्हें धन्यवाद कहा।
सबके सामने क्या कहा
शो को आयुष्मान खुराना होस्ट कर रहे थे, उन्होने रेखा से गुजारिश की, कि वो आलिया की फिल्म गली ब्वॉय का फेमस डायलॉग मेरे ब्वॉयफ्रेंड से गुलुगुलु करेगी... बोलें, इस पर रेखा ने उनकी गुजारिश मानते हुए आलिया को स्टेज पर बुलाया।
डायलॉग बोलने के बाद उन्होने कहा कि मैं रणबीर के बारे में एक बात और कहना चाहती हूं, जो मैं भूल गई थी, अब जब आलिया यहां है, तो मैं आफिशियली ये कह सकती हूं, कि रणबीर बहुत अच्छे लवर हैं, रेखा के मुंह से ऐसी बात सुनकर आलिया शरमा गई और अपना चेहरा छिपा लिया।


