हरियाणा बीजेपी प्रभारी का बड़ा बयान, सरकार बनाने को लेकर कही ये बात

सुभाष बराला ने कहा कि जनता का जनादेश बीजेपी को मिला है, हालांकि इस बात की हम समीक्षा भी करेंगे, कि हमें पिछली बार की तुलना में इस बार सात सीटें कम क्यों मिली।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आये नतीजों में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, सत्ताधारी बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है, लेकिन वो भी पूर्ण बहुमत से 6 कदम दूर है, ऐसे में निर्दलीय विधायकों की भूमिका काफी अहम हो गई है, बीजेपी इन विधायकों को साधने में लग गई है, शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ हैं, राज्य में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हम दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं।

जनादेश बीजेपी को मिला
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि जनता का जनादेश बीजेपी को मिला है, हालांकि इस बात की हम समीक्षा भी करेंगे, कि हमें पिछली बार की तुलना में इस बार सात सीटें कम क्यों मिली,
पार्टी और स्वयं मुझे इस चुनाव परिणाम से सीखने को मिलेगा, हम राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिये कदम उठाएंगे, सरकार बनाने की बात पर उन्होने कहा कि हरियाणा के निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ हैं, खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनेगी, वो आज चर्चा के लिये दिल्ली आ रहे हैं।

जनता के आशीर्वाद से फिर बनाएंगे सरकार
हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम लोग दोबारा सरकार बनाएंगे, बीजेपी सबसे बड़े  दल के रुप में उभरी है, सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं,
वो निर्दलीय और बीजेपी विधायकों से मुलाकात करेंगे, हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर नजर रखा जा रहा  है, दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

कांडा समेत 6 निर्दलीय विधायक दिल्ली पहुंचे 
नतीजों में बीजेपी को 40 सीटें मिली है, सिरसा से चुनाव जीतने वाले हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने संकेत दिये हैं, कि वो बीजेपी के साथ हैं,
सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल गोपाल कांडा और रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला को लेकर दिल्ली पहुंच चुकी हैं, इन सभी को एक चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया है।