टीम इंडिया के बाद फिर कोचिंग की कमान संभालेंगे अनिल कुंबले, इस टींम के बन सकते हैं हेड कोच
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही इस मामले में फ्रेंचाइजी के बोर्ड सदस्य फैसला ले सकते हैं, इस दौरान अनिल कुंबले फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलकर डील को अंतिम रुप दे सकते हैं।
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले अनुशासन की वजह से जाने जाते हैं, महान लेग स्पिनर के कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन विराट से मतभेदों के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा, दोनों के बीच विवाद 2017 की चैपियंस ट्रॉफी के दौरान पैदा हुई, जिसके बाद कुंबले ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुंबले के फैंस के लिये बड़ी खुशखबरी आई है, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कुंबले एक बार फिर एक टीम के हेड कोच के रुप में मैदान पर नजर आ सकते हैं।किंग्स इलेवन पंजाब के कोच
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार कुंबले जल्द ही आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ सकते हैं, दावा किया जा रहा है कि
कुंबले से इस फ्रेंचाइजी ने संपर्क किया है और उन्हें 2020 के लिये जिम्मेदारी संभालने को कहा है, आईपीएल 2019 में टीमे के मुख्य कोच रहे माइक हेसन ने पंजाब का साथ छोड़कर आरसीबी की जिम्मेदारी संभाल ली है, तब में पंजाब की टीम नये कोचे की तलाश कर रही है।
अंतिम फैसला
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही इस मामले में फ्रेंचाइजी के बोर्ड सदस्य फैसला ले सकते हैं, इस दौरान अनिल कुंबले फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलकर डील को अंतिम रुप दे सकते हैं,
टीम के मालिक मोहित बर्मन, नेस वाडिया और प्रिटी जिंटा इउस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
आईपीएल के लिये नये नहीं
अनिल कुंबले आईपीएल में कोचिंग की भूमिका के लिये नये नहीं हैं, इससे पहले वो आरसीबी और मुंबई इंडियंस के कोच और मेंटर रह चुके हैं, कुंबले तीन साल 2013 से 2015 तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे,
उनके कार्यकाल 2013 में टीम ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता, 2015 में दोबारा मुंबई की टीम विनर बनी।
अश्विन भी बरकरार
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर कुंबले टीम के हेड कोच बनते हैं, तो फिर टीम के मौजूदा कप्तान आर अश्विन को भी फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है,
कुंबले अश्विन के प्रशंसकों में गिने जाते हैं, ऐसे में इस बात की उम्मीद कम ही है कि वो अश्विन को किसी और टीम में जाने देंगे, फिलहाल ये कहा जा रहा है कि अश्विन दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ सकते हैं, हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं है।



