बर्थडे पार्टी में मलाइका-अर्जुन ने डांस से मचाया धमाल, करीना ने लूट ली महफिल, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
मलाइका की पार्टी में अर्जुन कपूर के अलावा उनके गर्ल गैंग ने भी खूब मस्ती की, करीना और करिश्मा भी जमकर डांस करती दिखी।
मलाइका अरोड़ा ने अपने जन्मदिन का जश्न मुंबई में मनाया, पार्टी में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा, अर्जुन कपूर, करिश्मा, करीना, करण जौहर, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे समेत कई सितारे शामिल हुए, पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वीडियो में अर्जुन झूम के डांस करते दिख रहे हैं।मलाइका-अर्जुन का डांस
जन्मदिन पार्टी में मलाइका सिल्वर आउटफिट में नजर आ रही हैं, एक वीडियो में मलाइका और अर्जुन झूमते दिख रहे हैं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
अर्जुन ने मलाइका के साथ इस पार्टी को को-होस्ट किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
गर्ल गैंग
मलाइका की पार्टी में अर्जुन कपूर के अलावा उनके गर्ल गैंग ने भी खूब मस्ती की, करीना और करिश्मा भी जमकर डांस करती दिखी,
इस पार्टी की कुछ तस्वीरें मलाइका और करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किये हैं, इस दौरान दोनों बहनें वेस्टर्न ड्रेस में दिख रही हैं।
बेटा भी जश्न में शामिल
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन को और खास बनाने के लिये उनके बेटे अरहान भी जश्न में शरीक हुए, इनके अलावा अर्जुन के परिवार से जाह्नवी कपूर,
संजय कपूर और उनकी पत्नी भी नजर आई, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।


