हरियाणा विधानसभा चुनाव- दो मंत्रियों का टिकट कटा, सीएम खट्टर ने दिया नसीब का हवाला
खट्टर सरकार के दो मंत्रियों का टिकट काटा गया है, जिसमें बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह और विपुल गोयल है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दो मंत्रियों के टिकट काटे जाने पर कहा कि किसका टिकट कटेगा या किसे टिकट मिलेगा, इसका फैसला पार्लियामेंट्री कमेटी करती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता और नेता पार्टी के लिये मेहनत करता है, टिकट के दावेदार भी कई होते हैं, लेकिन टिकट किसी एक ही व्यक्ति को मिल सकता है, हर दावेदार को टिकट मिलना मुमकिन नहीं है।दो मंत्रियों के कटे टिकट
आपको बता दें कि खट्टर सरकार के दो मंत्रियों का टिकट काटा गया है, जिसमें बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह और विपुल गोयल है, खट्टर ने कहा कि दोनों मंत्रियों के टिकट कटने के पीछे क्या कारण है,
ये तो पार्लियामेंट्री कमेटी ही बता सकती है, क्योंकि दोनों मंत्रियों ने पिछले पांच सालों में मेहनत और लगन से काम किया है, मेरी नजर में तो उनमें कोई कमी नहीं है, लेकिट टिकट देने का फैसला पार्लियामेंट्री कमेटी करती है, पता नहीं उन्हें क्या कमी नजर आई।
मेहनत के साथ नसीब से मिलता है टिकट
मनोहर लाल खट्टर ने आगे बोलते हुए कहा कि जिसे भी टिकट मिला है, उसके साथ बीजेपी का हर कार्यकर्ता खड़ा है, बीजेपी संगठन की यही खूबसूरती है,
कि यहां पार्टी में एकता है, इसी वजह से आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसे टिकट नहीं मिला है, वो भी हमारे साथ पूरी मजबूती से है। क्योंकि टिकट पाने के लिये मेहनत के साथ-साथ नसीब भी जरुरी है।
78 उम्मीदवारों के नाम घोषित
आपको बता दें कि 90 में से 78 सीटों के लिये बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, हरियाणा में इसी महीने 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे,
78 में से तीन खिलाड़ियों पर भी बीजेपी ने दांव लगाया है, बबीता फोगाट के साथ योगेश्वर दत्त को भी उम्मीदवार बनाया गया है।


