चुनाव से पहले बागी हुए संजय निरुपम, प्रेस कांफ्रेंस कर सोनिया के करीबियों की खोल दी पोल

संजय निरुपम ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ही पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किये, उन्होने कहा कि कांग्रेस में सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर कलह खुलकर सामने आ चुकी है, मुंबई कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उन्होने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, कि दिल्ली से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, कांग्रेस का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त हो चुका है, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि राहुल के करीबियों के खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्हें किनारे लगाने की कोशिश की जा रही है।

जमानत जब्त होगी
पूर्व मुंबई अध्यक्ष टिकट बंटवारे में अपने लोगों की अनदेखी से नाराज हैं, उन्होने कहा कि अगर 3-4 जगहों को छोड़ दें, तो ज्यादातर सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त होगी,
उन्होने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे पर भी निशाना साधा, कहा कि उनके उम्मीदवारों से तो उन्होने बात तक नहीं की, उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इसे ठीक नहीं किया गया, तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी, तबाह हो जाएगी।

कांग्रेस को मॉडल दोषपूर्ण 
संजय निरुपम ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ही पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किये, उन्होने कहा कि कांग्रेस में सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है,
अगर इससे नहीं निकले तो पार्टी तबाह हो जाएगी, निरुपम ने कहा कि अगर ऐसे काम किया जाएगा, तो मैं समझता हूं, कि लंबे समय तक मैं कांग्रेस में नहीं रह पाऊंगा।

इस्तीफा दे दूंगा
संजय निरुपम ने कहा कि हर पार्टी में फीडबैक लेने का सिस्टम होता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा कुछ भी नहीं है, जितना मैं मुंबई को समझता हूं,
उतना किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता को ज्ञान नहीं होगा, मैं सीट वार बता सकता हूं, कि कौन सा उम्मीदवार कहां के लिये उचित है, पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तुरंत पार्टी छोड़नी चाहिये, लेकिन अगर ऐसा ही लंबे समय तक चलता रहा, तो मैं इस पार्टी में रह पाऊंगा।