2 विश्वकप जीतने वाले क्रिकेटर पर भड़के दिनेश कार्तिक, बयान से शुरु हो सकता है विवाद
श्रीसंथ ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उन्हें नेशनल टीम से बाहर करवाने में दिनेश कार्तिक का हाथ था, श्रीसंथ को बीसीसीआई ने अगस्त-2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाया था।
टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे दिनेश कार्तिक ने श्रीसंथ द्वारा लगाये गये आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होने कहा कि उनके बयान पर कोई भी जवाब देना मूर्खता है, श्रीसंथ ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उन्हें नेशनल टीम से बाहर करवाने में दिनेश कार्तिक का हाथ था, श्रीसंथ को बीसीसीआई ने अगस्त-2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाया था, जिसके बाद उन पर जीवन भर के लिये प्रतिबंध लगा दिया गया, हालांकि इसके खिलाफ श्रीसंथ कोर्ट गये, जिसके बाद उनकी सजा घटा दी गई, श्रीसंथ दो बार वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं, वो 2007 और 2011 विश्व विजेता टीम के सदस्य थे।दिनेश कार्तिक का जवाब
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने श्रीसंथ के बयान पर कहा कि इस पर कुछ भी टिप्पणी करना नासमझी होगा, हां, मैंने श्रीसंथ का बयान सुना है,
जिसमें उन्होने कहा है कि मैं उनके टीम इंडिया से बाहर जाने का कारण हूं, इस आरोप पर मैं कुछ भी टिप्पणी नहीं करुंगा।
विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे
दिनेश कार्तिक इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी कर रहे हैं, कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी वो जलवा दिखा रहे हैं,
इस टूर्नामेंट में अब तक 10 मैचों में उन्होने सात पारियां खेली है, जिसमें 72 के शानदार औसत से 360 रन बनाये हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है, कार्तिक ने इसी टूर्नामेंट के दौरान कहा कि वो टी-20 विश्वकप खेलना चाहते हैं, वो धोनी की जगह फिनिशर की भूमिका निभाने को तैयार हैं।
फिनिशर की भूमिका
विजय हजारे ट्रॉफी में कार्तिक फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, वो नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आते हैं, और विकेट बचाते हुए तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं।
पिछले दो सालों के टी-20 रिकॉर्ड को देखे तो जिन मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है, उसमें सबसे ज्यादा बार (सात बार) दिनेश कार्तिक नाबाद पवेलियन लौटे हैं, इन मुकाबलों में उन्होने 142.42 के लाजवाब औसत से 141 रन बनाये हैं।


