अब इस मुद्दे पर फिर नीतीश से भिड़ गये गिरिराज सिंह, जदयू विधायक भी दे रहे साथ, वीडियो

पिछले कुछ दिनों से गिरिराज सिंह नीतीश पर कुछ ज्यादा ही हमलावर हैं, वो खुलकर कई मंचों से सीएम के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

बिहार इन दिनों बाढ और बारिश से बेहाली की वजह से सुर्खियों में है, बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उन्होने इस नाकामी का ठीकरा सीधे सीएम पर फोड़ते हुए कहा, कि राज्य सरकार से चूक हुई है, इतना ही नहीं गिरिराज सिंह की भाषा ही जदयू के एक विधायक भी बोल रहे हैं, जिनका वीडियो ट्वीट कर केन्द्रीय मंत्री ने लिखा, कि सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं। उनके इस ट्वीट के बाद बिहार का सियासी पारा चढने लगा है।

चूक हुई है
बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा, कि कहीं ना कहीं भारी चूक हुई है, गंभीरता को समझने में भूल हुई है,
ऐसा नहीं था कि पटना में पिछले 100 साल में कभी बाढ नहीं देखा हो, कंकड़बाग तो हमेशा डूबते रहा है, लेकिन इसके बाद भी पंप की व्यवस्था नहीं है, राज्य सरकार से चूक हुई है, इसी वजह से हम प्रकृति के आगे लाचार दिख रहे हैं।

विधायक भी अधिकारियों को लगा रहे फटकार
गिरिराज सिंह की ही भाषा बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बोगो सिंह भी बोल रहे हैं, उनका एक वीडियो गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है, जिसमें बोगो सिंह कह रहे हैं कि
बाढ पीड़ितों के लिये अधिकारी ढंग से इंतजाम नहीं कर रहे हैं, मवेशी मर रहे हैं, उन्होने चारा तक नहीं दिया जा रहा है, सिर्फ एसी कमरे में बैठ रहे हैं और एनडीआरएफ टीम के साथ जल विहार कर रहे हैं। जिसके बाद मोदी के मंत्री ने उनके वीडियो को ट्वीट कर लिखा, सच बोलना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं।

नीतीश के खिलाफ मोर्चा 
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गिरिराज सिंह नीतीश पर कुछ ज्यादा ही हमलावर हैं, वो खुलकर कई मंचों से सीएम के खिलाफ बयान दे चुके हैं,
अब देखना है कि नीतीश और उनकी पलटन की ओर से क्या जवाब आता है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें