बेटी और बहू पर भारी पड़ी नीता अंबानी, डांस मूव्स से जीत लिया दिल, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस शादी समारोह में पूरा अंबानी परिवार इकट्ठा था, इस खास मौके पर नीता अंबानी की बहन ममता दलाल भी वहां मौजूद थी।

एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और बहू श्लोका आज अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं, इससे पहले इंटरनेट पर श्लोका, ईशा और नीता अंबानी का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं, बताया जा रहा है कि ये वीडियो अंबानी परिवार के फैमिली फ्रेंड की शादी का है।

पसंदीदा गाने पर डांस 
इस शादी समारोह में पूरा अंबानी परिवार इकट्ठा था, इस खास मौके पर नीता अंबानी की बहन ममता दलाल भी वहां मौजूद थी, जिस गाने पर नीता अंबानी बेटी और बहू के साथ डांस कर रही हैं,
ये उनका पसंदीदा गाना है, क्योंकि इस गाने पर उनका पहले भी कई बार डांस वायरल हो चुका है, नीता ने ईशा और श्लोका के साथ बेहतरीन डांस किया।

इसी साल शादी 
आपको बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा की इसी साल शादी हुई है, ईशा ने आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिये,
तो हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका अंबानी परिवार की बड़ी बहू बनी, श्लोका और आकाश बचपन से धीरुभाई अंबानी स्कूल में साथ ही पढे थे, बाद में हायर एजुकेशन के लिये दोनों विदेश चले गये थे।

बिजनेसवुमन
2014 में श्लोका मेहता ने रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर पद को संभाला, इसके अलावा वो एनजीओ भी चलाती हैं, श्लोका एक सफल बिजनेसवुमन हैं,
उन्हें लग्जरी कारों का भी शौक है, इसी वजह से उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें