सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग, जानिये किसने उठाया मुद्दा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने कार्यकाल में टीम को योद्धा बनाया, उन्हें लड़ना सिखाया, अब उन्हें बीसीसीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नये अध्यक्ष चुने गये  हैं, बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को इस बात की घोषणा की, उन्होने बताया कि गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया है, उन्हें इस पद पर चुने जाने के तुरंत बाद ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनके पद से हटाने की मांग हुई है, ये मांग किसी और ने नहीं बल्कि विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने किया है, कमाल को उनके बेतुके बयानों की वजह से भी जाना जाता है, वो सोशल मीडिया पर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

लोगों को उम्मीदें
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने कार्यकाल में टीम को योद्धा बनाया, उन्हें लड़ना सिखाया, अब उन्हें बीसीसीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है,
अब उन पर भारतीय क्रिकेट के हितों में कुछ बड़े फैसले लेते हुए और ऊंचाई देने की जिम्मेदारी है।

कमाल खान का ट्वीट
गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही कमाल राशिद खान ने एक अजीब मांग कर डाली, उन्होने ट्वीट कर कप्तान विराट कोहली को पद से हटाये जाने की बात कही,
उन्होने ट्वीट में लिखा, मैंने क्रिकेट देखना बहुत पहले ही बंद कर दिया था, क्योंकि मैं फिक्स किये गये मैच नहीं देखता, अब मुझे उम्मीद है कि ईमानदार क्रिकेटर सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उनके पद से हटाएंगे, इसके बाद मैं दोबारा क्रिकेट देखना शुरु कर दूंगा।

फैंस का करारा जवाब
कमाल राशिद खान के इस ट्वीट के बाद विराट के फैंस ने उन्हें करारा जवाब देते हुए जमकर खरीखोटी सुनाई, एक फैन ने तो उन्हें बंदर तक कह दिया, कोहली को हटाये जाने की मांग को लेकर नाराज फैन ने लिखा,
मैंने जब से आपको देखा है बंदर को देखना बंद कर दिया है, क्योंकि आप ज्यादा मनोरंजन करते हैं।