दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल पर तल्ख हुए कुमार विश्वास, पीएम मोदी के लिये कही ऐसी बात

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कुमार विश्वास से एंकर ने पूछा कि अगर अरविंद केजरीवाल उन्हें मनाने आ गये, और कहा कि आप डिप्टी सीएम बन जाओ, तो क्या वो मान जाएंगे।

आप नेता और रॉकस्टार कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपनी किताब की वजह से सुर्खियों में हैं, कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होने देश की मौजूदा राजनीति पर खुलकर बात की है, कुमार विश्वास ने अपने पुराने दोस्त अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किये, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भी बहुत कुछ कहा है।

अगर केजरीवाल मनाने आए तो ...
कुमार विश्वास से एंकर ने पूछा कि अगर अरविंद केजरीवाल उन्हें मनाने आ गये, और कहा कि आप डिप्टी सीएम बन जाओ, तो क्या वो मान जाएंगे, इस पर कुमार ने कहा कि
एक तो होता है कि पता ना होना आपके बारे में, एक होता है कंफर्म होना... पहले पता नहीं था, अब कंफर्म है।

भारतीय राजनीति में रोग
रॉकस्टार कवि ने मौजूदा राजनीतिक दलों पर भी टिप्पणी की, उन्होने बीजेपी को मधुमेह कहा, बताया कि आप मेहनत कराइये, दौड़ाइये उन्हें तो स्वस्थ्य काम करेंगे,
कांग्रेस को उन्होने कैंसर जैसा बताया, कि काट दीजिए, कुछ इलाज कर दीजिए, कुछ ट्रांसप्लांट कर दीजिए, तो ठीक हो जाएगा, लेकिन फिर उन्होने बिना केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में कुछ लोग एड्स हैं, उनका इलाज पैदा नहीं हुआ, उनसे बचाव ही उपचार है, भईया माफ करिये हमको।

घटिया लोगों पर क्या बात करें
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सवाल पर कुमार ने कहा कि मैं इन दिनों राम पर बोल रहा हूं... जब मेरे पास इतना बड़ा विषय है,
तो ऐसे घटिया-घटिया विषय पर क्यों बात करुं। आपको बता दें कि कभी आप के मुख्य चेहरों में शामिल कुमार इन दिनों हाशिये पर पड़े हैं, उन्हें पार्टी अब ज्यादा भाव नहीं देती।

मोदी पर क्या कहा 
राजनीति पर बात करते हुए जब कुमार विश्वास से पूछा गया, कि कुछ लोग मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करना शुरु क्यों कर देते हैं, तो उन्होने कहा कि मोदी जी इस बात को एन्जॉय करते हैं,
उन्हें पता है कि ये सब यहां आकर फंसेंगे, ये सब लोग मोदी जी के लिये काम कर रहे हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें