सपा में विलय पर शिवपाल यादव का बड़ा ऐलान, उपचुनाव से पहले चढा सियासी पारा
शिवपाल यादव ने कहा कि वो कभी भी समाजवादी पार्टी से अलग होना नहीं चाहते थे, लेकिन पार्टी के भीतर कुछ षड्यंत्रकारियों की वजह से ऐसा करना पड़ा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि अब सपा के साथ विलय का समय निकल चुका है, उन्होने कहा कि संभव है कि निकट भविष्य में किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन पर सहमति बन जाए, एटा के अलीगंज में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये शिवपाल यादव पहुंचे थे, उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ सुलह की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई।सपा से अलग नहीं होना चाहते थे
पूर्व मंत्री ने कहा कि वो कभी भी समाजवादी पार्टी से अलग होना नहीं चाहते थे, लेकिन पार्टी के भीतर कुछ षड्यंत्रकारियों की वजह से ऐसा करना पड़ा,
उन्होने कहा कि अब हमारी अलग पार्टी हो चुकी है, सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, उनका लक्ष्य 2022 विधानसभा चुनाव जीतना है, पूर्व मंत्री के अनुसार उनकी पार्टी 2022 में यूपी में सरकार बनाने के लिये काम कर रही है, साथ ही उन्होने ये भी बताया कि पार्टी उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
केन्द्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
शिवपाल यादव ने केन्द्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद लूट, बलात्कार और हत्याओं का ग्राफ काफी बढा है,
गरीबी, बेरोजगारी भी बढती जा रही है, इसे सरकार रोकने में असफल साबित रही है, आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि वो हमारी पार्टी में नहीं हैं, वो सपा नेता हैं, तो उनकी पार्टी को आजम खान की मदद करनी चाहिये।
2 दिन पहले कहा था गुंजाइश बाकी है
सोमवार को शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर कहा था कि हमने उन्हें नेता माना, मुख्यमंत्री माना, लेकिन कुछ षडयंत्रकारी अपने मकसद में सफल हो गये,
इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को उठाना पड़ा, शिवपाल ने कहा कि उनके मन में अभी भी पूरी गुंजाइश बाकी है, अगर अभी भी नेताजी के साथ बैठ जाएं, तो तीसरे किसी की जरुरत नहीं होगी।


