मदर डेयरी ने 4 रुपये प्रति लीटर कम किये दूध के दाम, लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा
कंपनी टोकन वाले दूध की बिक्री की बढावा देने के लिये कुछ और अतिरिक्त कदम उठाएगी, हर घर तक सक्रिय आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी।
मदर डेयरी ने प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिये टोकन वाले दूध को पैकेज्ड दूध की तुलना में 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता बेच रही है, ताकि लोग प्लास्टिक वाले दूध से ज्यादा टोकन वाले दूध का इस्तेमाल करें, फिलहाल मदर डेयरी ने अपने 900 बूथों के सशक्त नेटवर्क के माध्यम से औसतन 6 लाख लीटर दूध रोजाना बेचती है।होम डिलीवरी भी करेगी शुरु
कंपनी टोकन वाले दूध की बिक्री की बढावा देने के लिये कुछ और अतिरिक्त कदम उठाएगी, हर घर तक सक्रिय आपूर्ति को सुनिश्चित कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली,
गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के निवासियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिये प्रोत्साहित करेगी, इसके लिये होम डिलीवरी की भी शुरुआत की जा सकती है।
प्रति लीटर 4 रुपये की छूट
पैकेज्ड दूध की तुलना में टोकन वाले दूध को 4 रुपये प्रति लीटर कम लागत पर बेचने के अलावा कंपनी अपने रीटेल सेल आउटलेट्स में वेंडिंग मशीनों के माध्यम से कंज्यूमर को बेहतर सुविधाओं का अनुभव प्रदान करेगी,
कंपनी ने टोकन वाले दूध की मांग को पूरा करने के लिये अपनी क्षमता को 10 लाख लीटर प्रति दिन बढाया है, अब बड़ी संख्या में लोग वेडिंग मशीनों का लाभ लेंगे, ऐसे में इस नकद प्रोत्साहन से सलाना 140 करोड़ का लाभ होगा।
1974 में टोकन वाले दूध की शुरुआत
1974 में मदर डेयरी ने टोकन वाले दूध की शुरुआत की थी, आज मदर डेयरी एक मात्र डेयरी संचालन करने वाली संस्था है,


