मुुंबई क्राइम ब्रांच ने की सलमान खान के बंगले पर छापेमारी, हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी
सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिनका नाम सिद्धेश्वर राणा है।
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुपरस्टार सलमान खान के बंगले पर छापेमारी की है, दबंग खान के बंगले की देखभाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है, सलमान के बंगले की पिछले बीस सालों से देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है, जो 29 सालों से फरार चल रहा था।क्राइम ब्रांच की छापेमारी
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार दबंग खान के गोराई स्थित बंगले से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिनका नाम सिद्धेश्वर राणा है,
62 वर्षीय राणा के यहां रहने की सूचना क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर ने दी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 4 यूनिट बनाकर सलमान के घर पर धावा बोल दिया ।
भागने की कोशिश
पुलिस को आते देख सिद्धेश्वर राणा ने बंगले से फरार होने की कोशिश की, लेकिन चूंकि पुलिस टीम ने बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था, लिहाजा वो भागने में कामयाब नहीं हो पाया,
पुलिस ने बताया कि 1990 में राणा और उसके कुछ साथी चोरी के एक मामले में पकड़े गये थे, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया, जेल से जमानत से रिहा होने के बाद वो फरार हो गया।
फरार चल रहा था
जेल से जमानत होने के बाद वो दोबारा पेशियों पर अदालत नहीं पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया,
राणा के अचानक मुंबई से गायब हो जाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरु की, तो दो दिन पहले पता चला कि वो एक आलीशान बंगले की रखवाली में लगे हुए हैं।
सलमान से भी पूछताछ
मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ये आलीशान बंगला सुपरस्टार सलमान खान का है, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना सलमान को जानकारी दिये छापेमारी की और राणा को गिरफ्तार कर ले गये,
पुलिस के अनुसार जल्द ही दबंग खान से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी, ताकि पता चल सके, कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आया।



